फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Valley of flowers closed for tourists today Chamoli Uttarakhand News in hindi

Chamoli News: शीतकाल के लिए आज बंद हो गई फूलों की घाटी, इस साल अच्छी तादात में पहुंचे पर्यटक

Thu, 31 Oct 2024 01:56 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ ( चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ ( चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 31 Oct 2024 01:56 PM IST
सार

इस साल अभी तक घाटी में 19,436 पर्यटक पहुंचे, जिसमें 330 विदेशी पर्यटक भी शामिल रहे। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से पार्क प्रशासन की आय भी अच्छी हुई।

विज्ञापन
Valley of flowers closed for tourists today Chamoli Uttarakhand News in hindi
फूलों की घाटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विश्व धरोहर फूलों की घाटी बृहस्पतिवार (31 अक्तूबर) को शीतकाल के लिए बंद कर दी गई है। घाटी में वन्य जीवों की सुरक्षा को देखते हुए पांच ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। फूलों की घाटी हर साल एक जून को खोली जाती है। और 31 अक्तूबर को बंद कर दी जाती है।

विज्ञापन



विज्ञापन



बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे घाटी को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया। इस साल अभी तक घाटी में 19,436 पर्यटक पहुंचे जिसमें 330 विदेशी पर्यटक भी शामिल रहे। इससे पार्क प्रशासन को 39 लाख 39 हजार 250 रुपये की आय प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarkashi Mosque Dispute: धारा 163 हटने के बाद भी मस्जिद मार्ग पर पुलिस का पहरा, संवेदनशील स्थानों पर नजर

फूलों की घाटी की वनक्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल ने बताया कि इस साल घाटी में पर्यटक अच्छी तादात में पहुंचे हैं। इससे विभाग को अच्छा राजस्व प्राप्त हुआ है। घाटी में वन्य जीवों की सुरक्षा को देखते हुए पांच ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। विभाग की टीम समय-समय पर घाटी का निरीक्षण करने के लिए जाती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed