फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   valentines day celebration in dehradun

वैलेंटाइन डेः सुरों में सजा प्यार का तराना

Sat, 14 Feb 2015 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 Feb 2015 09:55 AM IST
विज्ञापन
valentines day celebration in dehradun

राजधानी देहरादून में आज वैलेंटाइन डे की जमकर धूम मची हुई है। इस मौके पर प्रेमी जोड़ों के लिए बाजार सजधजकर तैयार हैं। प्यार के इस खास दिन को जुदा अंदाज देने के लिए म्यूजिकल ग्रीटिंग कार्डों की धूम है।

विज्ञापन


मनपसंद गानों की धुन के बीच प्रेमी जोड़े एक दूसरे से प्यार का इजहार करेंगे। बुके, उपहार की अदला बदली के बीच रेस्तरा, मॉल, पिकनिक स्थल गुलजार रहेंगे। इससे पहले शुक्रवार को युवाओं ने किस डे मनाया। इस मौके पर टैडी बियर, गुलाब और चॉकलेट आदि एक दूसरे को गिफ्ट किया गया।
विज्ञापन


इस वैलेंटाइन डे को बॉलीवुड स्टाइल में मनाने के लिए बाजार में म्यूजिक कार्ड्स के साथ ही बेहतरीन प्रेम संदेशों वाले कार्ड भी उपलब्ध हैं। ‘लोचा ए उल्फत’ गाने की लाइन वाले सात पेज के कार्ड के अलावा, आकर्षक कोटेशंस युवाओं को लुभाने के लिए तैयार हैं। आशिकी कार्ड भी आकर्षण का केंद्र हैं। इनकी कीमत 900 से 1500 रुपये तक है। वैलेंटाइन डे पर प्रेमी जोड़ों की खास तैयारी है। कोई घूमने जाएगा तो कोई बाहर लंच करेगा। कैंडल लाइट डिनर और ऑन लाइन गिफ्ट्स के लिए भी खास प्लानिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सतर्क

valentines day celebration in dehradun

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुष्पक ज्योति ने कहा कि वैलेंटाइन डे पर शहर और जनपद में पुलिस सतर्क रहेगी। कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। थाना प्रभारियों को हिदायत है कि प्रेमी युगल से मारपीट और अभद्रता हो तो तत्काल कार्रवाई की जाए। शनिवार को पार्कों, रेस्तराओं और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है।

4 जोन में बंटा शहर
वैलेंटाइन डे पर सुरक्षा के लिहाज से शहर को 4 जोन, 11 सेक्टर और 29 सब सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने बताया कि जोन नंबर एक में कोतवाली, कैंट, प्रेमनगर और बसंत विहार की टीम रहेगी। जोन दो डालनवाला, रायपुर, नेहरू कालोनी, जोन तीन में डालनवाला, रायपुर, नेहरू कालोनी, जोन नंबर चार राजपुर और मसूरी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed