फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   vaishakhi celebration in gurudwara.

वैशाखी पर्व पर सबद-कीर्तन ने किया संगत को निहाल

Wed, 13 Apr 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 13 Apr 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
vaishakhi celebration in gurudwara.
वैशाखी पर सबद-कीर्तन - फोटो : AmarUjala

वैशाखी के उपलक्ष्य में गुरुद्वारों में सबद-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर गुरु ग्रंथी ने गुरु के संदेश को आगे बढ़ाने की बात कही। गुरुद्वारों में लंगर छका गया।

विज्ञापन


गुरुद्वारा गुरु संगत धामावाला की ओर से आढ़त बाजार स्थित श्री गुरु सिंह सभा में खालसा साजना दिवस मनाया गया। इस मौके पर आसा दी वार का सबद ‘अमृत पियो सदा चिर जिओ’ का गायन किया गया। श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए।
विज्ञापन


बताया वैशाखी का महत्व
ज्ञानी शमशेर सिंह ने कहा कि 317 वर्ष पूर्व गुरु गोविंद सिंह ने पंच प्यारों को अमृत पान करा खालसा पंथ की स्थापना की तभी से यह दिवस खालसा साजना दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। ज्ञानी मदन सिंह इंग्लैंड वालों ने अमृत की महिमा पर प्रकाश डाला। गुरु हरिकृष्ण साहिब कीर्तन एकेडमी के बच्चों ने सबद ‘इन ही की कृपा के सजे हम हैं’ का गायन कर संगत को निहाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में राजेंद्र सिंह राजन, सतनाम सिंह, जसपाल सिंह, गुरचरण सिंह, सेवा सिंह मठारू आदि ने सहयोग किया। गुरुद्वारा प्रेमनगर में श्री अखंड पाठ साहिब के भाग के पश्चात खालसा कीर्तन जत्था ने सबद-कीर्तन किया। भाई अजीत सिंह ने शब्द ‘झिम-झिम बरसे अमृत धारा’ का गायन कर संगत को निहाल किया।

कार्यक्रम में मनमोहन सिंह, जसवीर सिंह, राजेंद्र सिंह राजन आदि उपस्थित थे। पटेलनगर स्थित गुरुद्वारे में भी वैशाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सबद-कीर्तन किए गए। इसके साथ ही लंगर हुआ। 

वैशाखी पर लगा मेला
वैशाखी के उपलक्ष्य में श्री गंगा उद्धार सेवा समिति की ओर से चंद्रबनी में मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर गौतम कुंड स्थित गंगा मैया की आरती की गई। इसके साथ ही अंजना माता के मंदिर में लगाए गए 108 शिवलिंग का विशेष पूजन किया गया। नैनीताल के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।


कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह ने किया। मेले का लुत्फ लोग सुबह से ही लेने लगे थे। सहेली संस्था की ओर से पॉलीथिन बैन किए जाने का संदेश देते हुए लोगों को जूट के बैग बांटे गए। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश महासचिव आर्येंद्र शर्मा, रंजीता तोमर, महंत हेमराज, पूजा सुब्बा, सीमा क्षेत्री श्याम लाल चौधरी, सुखपाल चौहान आदि ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed