फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Update Dehradun infection rise Covaxin Covishield and Corbevax vaccine run out in government hospitals

Dehradun: बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, सरकारी अस्पतालों में तीनों वैक्सीन खत्म, अब दिल्ली तक की दौड़ लगा रहे लोग

Mon, 27 Mar 2023 10:01 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Mon, 27 Mar 2023 10:01 AM IST
सार

उत्तराखंड के सभी जिलों में कोविशील्ड और कॉर्बेवैक्स वैक्सीन खत्म हो गई हैं। सिर्फ कोवैक्सिन की कुछेक डोज उपलब्ध है। देहरादून में कोवैक्सिन की एक भी डोज नहीं है। जिला स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 12 से 14 वर्ष के बच्चों को लगाई जाने वाली कॉर्बेवैक्स वैक्सीन अक्टूबर से नहीं आ रही है।

विज्ञापन
Corona Update Dehradun infection rise Covaxin Covishield and Corbevax vaccine run out in government hospitals
वैक्सीन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है लेकिन संक्रमण से बचाव के लिए जिले के सरकारी अस्पतालों में सभी वैक्सीन खत्म हो गई हैं। कोवैक्सिन, कोविशील्ड और कॉर्बेवैक्स वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को दिल्ली तक जाना पड़ रहा है, क्योंकि आसपास के राज्यों में भी वैक्सीन नहीं हैं। वैक्सीन जिन्हें लगाई चुकी है, वे बूस्टर डोज नहीं पा रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड के सभी जिलों में कोविशील्ड और कॉर्बेवैक्स वैक्सीन खत्म हो गई हैं। सिर्फ कोवैक्सिन की कुछेक डोज उपलब्ध है। देहरादून में कोवैक्सिन की एक भी डोज नहीं है। जिला स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 12 से 14 वर्ष के बच्चों को लगाई जाने वाली कॉर्बेवैक्स वैक्सीन अक्टूबर से नहीं आ रही है।
विज्ञापन


बूस्टर डोज 25 फीसदी ही लगी
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में कोविड टीकाकरण की पहली और दूसरी डोज 100 फीसदी से अधिक लग चुकी है, लेकिन बूस्टर डोज अभी 25 फीसदी ही लगी है। ऐसे में बूस्टर डोज लगवाने वाले परेशान हो रहे हैं। निजी अस्पतालों में एक वैक्सीन के लिए करीब 350 रुपये खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड के सभी जिलों में कोविशील्ड और कॉर्बेवैक्स वैक्सीन खत्म हो गई हैं। सिर्फ कोवैक्सिन थोड़ी मात्रा में उपलब्ध है। भारत सरकार से आने के बाद ही वैक्सिन उपलब्ध हो सकेगी। -डॉ. जीएस मारतोलिया, राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी

ये भी पढ़ें...Chardham Yatra 2023 : साढ़े छह लाख से अधिक यात्री कर चुके पंजीकरण, अप्रैल पहले सप्ताह से आएगी और तेजी

देहरादून में कोविशील्ड, कॉर्बेवैक्स और कोवैक्सिन वैक्सीन तीनों खत्म हो गई हैं। शासन से वैक्सीन की मांग की जा रही है। -डॉ. संजय जैन, सीएमओ, देहरादून

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed