फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   dehradun news: UTU started five new employable courses

मिशन एडमिशन: यूटीयू ने शुरू किए पांच नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम

Fri, 09 Jul 2021 12:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 09 Jul 2021 12:57 AM IST
सार

नेटवर्किंग, साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और सीसीएन के सर्टिफिकेट कोर्स चलेंगे।

विज्ञापन
dehradun news: UTU started five new employable courses
उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) इस वर्ष पांच नए रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। यह सभी तीन से छह माह के सर्टिफिकेट कोर्स होंगे। 12वीं पास छात्र इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को हुई विवि परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके अलावा बीटेक की काउंसिलिंग को लेकर भी महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। परिषद ने बताया कि नेटवर्किंग, साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और सीसीएन के सर्टिफिकेट कोर्स चलेंगे। कुलपति डॉ. पीपी ध्यानी ने बताया कि ये सभी वो कोर्स हैं, जिनकी इस वक्त इंडस्ट्री में बहुत अधिक डिमांड है। छात्रों की मांग पर इन पाठ्यक्रमों को शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इन पाठ्यक्रमों में सर्टिफिकेट कोर्स करने के लिए छात्रों को अभी दूसरे राज्यों के चक्कर काटने पड़ते हैं।
विज्ञापन


यूटीयू में शुरू होने के बाद छात्रों को कुछ राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि इसमें प्रवेश प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। पाठ्यक्रम निर्धारण के लिए समिति का गठन किया जा रहा है। इसके अलावा फीस निर्धारण के लिए भी समिति का गठन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईब्रिड मोड में होंगे बीटेक के एडमिशन
विश्वविद्यालय इस वर्ष बीटेक में हाईब्रिड मोड में एडमिशन करेगा। अभी तक ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) के माध्यम से प्रवेश होता रहा है, लेकिन इस बार इंटरमीडिएट की मेरिट के आधार पर भी प्रवेश होंगे। इसके अलावा बीटेक की काउंसिलिंग एनआईसी के माध्यम से की जाएगी। कुलपति डॉ. ध्यानी ने कहा कि विवि के सभी संस्थानों में सीटें भरने के लिए यह फैसला लिया गया है।


छात्रों की जरूरतों को देखते हुए हमने नए सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए हैं। इसी सत्र से छात्रों को इनका लाभ मिलने लगेगा। 12वीं के परिणाम जारी होने और जेईई के बाद प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। छात्रों के पास विवि से संबद्ध विभिन्न संस्थानों में प्रवेश लेने का विकल्प रहेगा।
- डॉ. पीपी ध्यानी, कुलपति, यूटीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed