फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UTU conduct entrance exam for engineering.

उत्तराखंड में इंजीनियरिंग दाखिले के लिए अब अपनी परीक्षा

Tue, 16 Feb 2016 08:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 16 Feb 2016 08:38 AM IST
विज्ञापन
UTU conduct entrance exam for engineering.

इंजीनियरिंग बनने का सपना देख रहे उत्तराखंड के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) नए सत्र से बीटेक दाखिलों को अपनी प्रवेश परीक्षा आयोजित कराएगा। सोमवार को सुद्धोवाला स्थित परिसर में यूटीयू से संबद्ध तकनीकी संस्थानों के निदेशकों के साथ कुलपति प्रो. पीके गर्ग की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस अहम फैसले पर मुहर लगा दी गई। इस संबंध में प्रस्ताव शासन को भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


शासन से अनुमति मिलने के बाद विवि प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। ऐसा होने पर विवि और कॉलेजों को छात्रों की कमी के संकट से नहीं जूझना पड़ेगा।

अब तक जेईई मेन के स्कोर पर होते हैं दाखिले
दरअसल, उत्तराखंड में बीटेक के दाखिले जेईई मेन के स्कोर के आधार पर किए जाते हैं। यह स्कोर जब तक विवि को मिलता है, तब तक कई प्राइवेट व डीम्ड विश्वविद्यालयों में दाखिले हो चुके होते हैं। नतीजा, बीते चार साल से प्रदेश में बीटेक की 12,500 सीटों में से महज 2,500 से 3,000 सीटें ही भर पा रही हैं। कई कॉलेज इस वजह से बंदी के कगार पर आ गए हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर, यूपी-पंजाब सहित कई राज्य हर साल अपनी प्रवेश परीक्षा से बीटेक की सीटें भरते हैं। लिहाजा, यह फैसला लिया गया कि अन्य राज्यों की तर्ज पर यूटीयू भी बीटेक सीटें भरने के लिए प्रवेश परीक्षा कराए। इस परीक्षा के होने से सूबे में इंजीनियरिंग के दाखिले समय से हो सकेंगे। लंबे समय से इस प्रवेश परीक्षा की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति गर्ग ने इस मौके पर सभी संबंद्ध तकनीकी संस्थानों के निदेशकों से कहा कि वह परीक्षा और संबद्धता शुल्क समय से जमा कराएं। जो कॉलेज लापरवाही करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई का नोटिस जारी किया जाएगा।


कुलसचिव का है कहना
लंबे समय से जेईई मेंस के स्कोर के आधार पर काउंसलिंग की वजह से बीटेक एडमिशन का आंकड़ा गिर रहा है। कॉलेज भी लगातार राज्य की ही प्रवेश परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं। इसीलिए फैसला किया गया है कि यूटीयू अपनी प्रवेश परीक्षा शुरू करेगा। अब शासन से अनुमति मिलने का इंतजार है।
-प्रो. विजय जुयाल, कुलसचिव, यूटीयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed