फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttrakhand Waqf Board President Shadab Shams statement Piran Kaliyar area became a den of prostitution

विवादित बोल: उत्तराखंड वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शम्स के बयान पर बवाल, 'वेश्यावृत्ति का अड्डा बना पिरान कलियर इलाका'

Tue, 13 Sep 2022 09:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 13 Sep 2022 09:17 AM IST
सार

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि मेरे पास बहुत लोगों की शिकायतें आई हैं कि पिरान कलियर क्षेत्र में स्थित होटल आदि में अनैतिक कार्य हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र देह व्यापार, ड्रग्स और मानव तस्करी का अड्डा बन गया है। 

विज्ञापन
Uttrakhand Waqf Board President Shadab Shams statement Piran Kaliyar area became a den of prostitution
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि पिरान कलियर क्षेत्र देह व्यापार, ड्रग्स और मानव तस्करी का अड्डा बना है। सरकार और पुलिस के संज्ञान में पूरा मामला है। एक अभियान के तहत मामले में कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि पिरान कलियर जायरीनों का अंतरराष्ट्रीय केंद्र है। बाबा के पास लोग संतान प्राप्ति की कामना के लिए जाते हैं। हमने यहां करिश्मे होते देखे हैं। बिना औलाद वालों को औलाद मिली है। लेकिन अब यह ड्रग्स व मानव तस्करी का अड्डा बन गया है, जो बर्दाश्त करने लायक नहीं है। नस्लें खराब हो रही हैं, बच्चियों की किडनी बेची जा रही है। गलत लोग इसे आश्रय स्थल समझ रहे हैं । देवभूमि में गलत लोगों को रहने का अधिकार नहीं है।
विज्ञापन


Uttarakhand: चंपावत के एसडीएम सदर अनिल चन्याल लापता, तलाश में जुटी पुलिस की तीन टीमें
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरे पास बहुत लोगों की शिकायतें आई हैं कि पिरान कलियर क्षेत्र में स्थित होटल आदि में अनैतिक कार्य हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र देह व्यापार, ड्रग्स और मानव तस्करी का अड्डा बन गया है। मैंने इसी का विरोध करते हुए व्यवस्था सुधारने की बात कही है, विपक्षी पार्टी के लोग बिना वजह मेरे बयान को लेकर राजनीति कर रहे हैं।
- शादाब शम्स, अध्यक्ष, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड

वफ्फ बोर्ड अध्यक्ष को इस तरह का गलत बयान नही देना चाहिए था। पिरान कलियर में विश्व प्रसिद्ध दरगाह है। वो साबित करें कि कलियर में इस तरह का अड्डा कहां है। उन्हें अपने बयान को वापस लेते हुए माफी मांगनी चाहिए।
शाह अली एजाज साबरी, सज्जादानशीन दरगाह, साबिर पाक

शम्स के बयान का चौतरफा विरोध

उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स का पिरान कलियर के बारे में दिए बयान का चौतरफा विरोध हो रहा है। पिरान कलियर के विधायक हाजी फुरकान अहमद ने कहा कि इस तरह के बेतुके और निंदनीय बयान से पिरान कलियर में आस्था रखने वालों को चोट पहुंची है। 

ऐसे बयान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। वहीं, वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष राव शेर मुहम्मद ने कहा कि यदि पिरान कलियर में इस तरह के कृत्य हो रहे हैं तो बीजेपी सरकार को जिम्मेदार लेनी चाहिए। बयान से लाखों आस्थावान लोगों को ठेस पहुंची है। शादाब शम्स बयान वापस लें और माफी मांगें। 

उधर, कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने पिरान कलियर पर जिस तरह की बयानबाजी की है, इससे लाखों लोगों की आस्था आहत हुई है। इस तरह की बयानबाजी अक्षम्य है। पिरान कलियर में देह व्यापार, मानव तस्करी और ड्रग्स बेची जा रही है तो यह बताया जाए कि यह किसकी सरकार की विफलता है। पंचायत चुनाव के मद्देनजर तुष्टिकरण करने की भावना से वे इस तरह के बयान दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed