फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttrakhand new excise policy released

जारी हो गई नई आबकारी नीति, लेकिन अभी भी पुरानी नीति के आधार पर होगा संचालन

Mon, 19 Mar 2018 02:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 19 Mar 2018 02:15 PM IST
विज्ञापन
uttrakhand new excise policy released
red wine

कैबिनेट की मंजूरी के बाद सोमवार को नई आबकारी नीति की अधिसूचना जारी कर दी गई। लेकिन अभी भी पुरानी नीति के आधार पर एक महीने के लिए शराब की दुकानों के संचालन का फैसला लिया जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि कैबिनेट की 12 मार्च को हुई बैठक में नई आबकारी नीति को मंजूरी दी गई है। नई आबकारी नीति में शराब की दुकानों का आवंटन ई-टेंडर के माध्यम से किया जाना है। अधिसूचना जारी नहीं होने की स्थिति में इसकी प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पाई है। जबकि वित्तीय वर्ष के समाप्त होने अब कुछ दिन ही शेष बचे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में अब आबकारी नीति की अधिसूचना जारी करने के बाद ई-टेंडर की प्रक्रिया एक अप्रैल तक पूरी नहीं हो पाएगी। जिस कारण पुरानी आबकारी नीति को अप्रैल 2018 तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चतम बोली लगाने वालों को मिलेगा ठेका
नई आबकारी नीति में शराब के दुकानों के लिए भले ही ई-टेंडर की व्यवस्था कर दी गई है, लेकिन खनन के पट्टों की नीलामी के तरह में इसमें ऑन लाइन बोली लगाने की व्यवस्था नहीं होगी। विभाग की ओर दुकानों का आधार मूल्य निर्धारित किया जाएगा, उसके बाद ई-टेंडर में सबसे अधिक मूल्य को अंकित करने वाले को ठेका आवंटित कर दिया जाएगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ऑन लाइन बोली इसलिए नहीं लगाई जाएगी कि इसकी प्रक्रिया को पूरा करने में अधिक समय लगता है। 


शराब की 509 दुकानों का किया जाना है आवंटन 
नई आबकारी नीति के मुताबिक प्रदेश में शराब और बीयर की 509 दुकानों का आवंटन किया जाएगा। दुकानों का आवंटन जिलावार किया जाएगा। प्रदेश में देसी शराब की 176, अंग्रेजी शराब की 248, देसी-अंग्रेजी की मिश्रित 79 और बीयर की छह दुकानें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed