{"_id":"93edad202a18e0935a3a96feddf57d91","slug":"uttrakhand-governor-esteemed-police-excited","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल ने प्रदान किया राष्ट्रपति पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल ने प्रदान किया राष्ट्रपति पदक
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 09 Nov 2013 01:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्थापना दिवस पर शनिवार को पुलिस लाइन में आयोजित रैतिक परेड में राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी ने चयनित पुलिस कर्मियों को पदक दिया।
विज्ञापन
पढ़ें, सीएम की चाची ने दी आत्मदाह की 'धमकी'
रुड़की में बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए कांस्टेबल सुनीत सिंह नेगी की धर्मपत्नी रितु नेगी को शॉल व पुलिस शहीद कोष से ढाई लाख रुपये की धनराशि से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
पढ़ें, केदारनाथ-बदरीनाथ में बर्फबारी, दून वासियों पर भारी
विज्ञापन
एसपी देहात जगदीश सिंह भंडारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति के पुलिस पदक प्रदान किया। एलआईयू के डीएसपी हरेंद्र पाल सिंह, इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस देवेंद्र सिंह दिगारी, उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी पुलिस मुख्यालय, उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी मोहन चंद्र जोशी और सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक जगत सिंह सामंत को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया।
दस हजार का नकद पुरस्कार
हरिद्वार के इंस्पेक्टर पंकज गैरोला को उत्कृष्ट विवेचना के लिए 10 हजार रुपए और उत्कृष्ट अनावरण के लिए मसूरी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विपिन चंद्र पंत और लालकुआं, नैनीताल इंस्पेक्टर आरके फर्स्वाण को 5-5 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया।
परेड की सलामी लेंगे राज्यपाल
राज्य स्थापना दिवस पर शनिवार को पुलिस लाइन में रैतिक परेड होगी। राज्यपाल परेड की सलामी लेंगे। परेड में पहली बार सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान भी साहसिक खेलों का प्रदर्शन करेंगे। भारतीय वायुसेना के जवानों द्वारा एयर शो के जरिए हैरतअंगेज करतब दिखाए जाएंगे। परेड कमांडर एसएससपी केवल खुराना होंगे।
सीएम भी रहेंगे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, समेत जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी भी मौजूद रहे। शुक्रवार शाम एसएसपी केवल खुराना ने परेड की तैयारी और सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस कर्मियों की पुलिस लाइन में बैठक ली। खुफिया विभाग को अतिरिक्त रूप से सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
सम्मानित होने वालों के नामः
एमए मुरुगेशन जिलाधिकारी चमोली, अजय जोशी पुलिस अधीक्षक चमोली, विवेक प्रकाश उप जिलाधिकारी थराली, अनुप कुमार नौटियाल उप जिलाधिकारी जोशीमठ, बलदेव सिंह सीईओ, नन्द किशोर जोशी आपदा प्रबन्धन अधिकारी, दिलीप जावलकर जिलाधिकरी रुद्रप्रयाग, बरीन्दत जीत सिंह पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग, राकेश चन्द्र तिवारी उप जिलाधिकारी ऊखीमठ, नवनीत भुल्लर अपर पुलिस अधीक्षक (31वीं वाहिनी पीएसी), देवेन्द्र पींचा अपर पुलिस अधीक्षक, बीसी पाठक इन्सपेक्टर, केसी भट्ट इन्सपेक्टर, मीरा कैन्तुरा आपदा प्रबन्धन अधिकारी रुद्रप्रयाग, विक्रम रावत ग्राम रामपुर, धर्मेन्द्र ग्राम पैंठा, बीवीआरसी पुरुषोत्तम जिलाधिकारी देहरादून, प्रताप सिंह शाह महाप्रबन्धक गढ़वाल मण्डल विकास, वीकेदुग्गल सदस्य राष्ट्रीय आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, कृष्ण चौधरी महानिदेशक राष्ट्रीय आपदा प्रतिवादन बल, जेकेएस रावत उप महानिरीक्षक राष्ट्रीय आपदा प्रतिवाद बल, ले जनरल अनिल चैत भारतीय सेना, ले जनरल नवतेज सिंह बावा भारतीय सेना, एवीएम एसआरके नायर भारतीय वायु सेना, मे. जनरल एसके अग्रवाल सब एरिया कमाण्डर उत्तराखण्ड, ब्रिगेडियर अक्षत अरोड़ा कमाण्डर 91-माउण्टेन ब्रिगेड, कर्नल राजीव मेहता सीओ 56 सिख बटालियन, कर्नल लोकेश कुमार एसएम सीओ गढ़वाल राईफल्स, कर्नल प्रदीप सिंह सीओ गढ़वाल राईफल्स, कर्नल सुनील कटारिया सीओ कुमायूं स्काउट, एयर कोमोडोर राजेश इस्सर टास्क फोर्स कमाण्डर वायु सेना राहत अभियान, कर्नल अजय कोठियाल, प्रधानाचार्य नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, केके राजदान मुख्य अभियन्ता सीमा सड़क संगठन, आईएस नेगी महानिरीक्षक भारत तिब्बत सीमा पुलिस, राजेन्द्र सिंह चंदेल कमाण्डर आईटीबीपी, अमित प्रसाद डीआईजी आईटीबीपी, रणवीर सिंह चौहान कमाण्डर आईटीबीपी, सुबर्द्धन पूर्व कमिश्नर गढ़वाल मण्डल, पीयूष रौतेला अधिशासी निदेशक आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबन्धन, संतोष बडोनी अनु सचिव आपदा प्रबन्धन विभाग, भूपेन्द्र सुमित विमानन प्रालि, बंशीधर तिवारी सचिव, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण देहरादून, हरकसिंह रावत अपर जिलाधिकरी देहरादून, पंकज पाण्डे जिलाधिकारी उत्तरकाशी, जगत राम जोशी पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, बीके मिश्रा अपर जिलाधिकारी उत्तरकाशी, केके सिंह उप जिलाधिकारी भटवाड़ी, टीकाराम भट्ट तहसीलदार भटवाड़ी, हिम्मत सिंह असवाल पटवारी (खरादी) तहसील बड़कोट, महावीर सिंह सजवाण महा प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र, देवेन्द्र सिंह पटवाल आपदा प्रबन्धन अधिकारी, डा नीरज खैरवाल जिलाधिकारी पिथौरागढ़, विजय कुमार सिंह कार्की पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, राघव लंगर तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी, बीएल राणा अपर जिलाधिकारी, नरेश दुर्गापाल तत्कालीन उपजिलाधिकारी, प्रमोद कुमार उप जिलाधिकारी मुनस्यारी, अनिल कुमार शुक्ला उप जिलाधिकारी मुनस्यारी, अनुराग आर्य उप जिलाधिकारी गंगोलीहाट, जय भारत सिंह तत्कालीन उपजिलाधिकारी बेरीनाग, एमएस सौड़ी मुख्य अभियन्ता हिरक बीआरओ, एमएस डोभाल जिला विकास अधिकारी, तेजबल सिंह जिला पूर्ति अधिकारी, हिमेन्द्र प्रसाद गंगवार मुख्य कोषाधिकारी, डीएस गुर्रानी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, कुन्दन सिंह टोलिया सदस्य रेडक्रास, बीएस मनराल जिलाधिकारी, निवेदिता कुकरेती पुलिस अधीक्षक, कैलाश सिंह टोलिया उपजिलाधिकारी कपकोट, मदन सिंह बिरौडिय तहसीलदार कपकोट, मोहन चन्द्र जोशी राजस्व निरीक्षक/कानूनगो, भुवन लाल वर्मा पटवारी, प्रमोद पाण्डे ग्राम्य विकास अधिकारी बदियाकोट, संतोष कुमार कनिष्ट अभियन्ता, लो.नि.वि., भुवन चौबे लोकल गाईड बागेश्वर, भगवत सिंह निवासी ग्राम वाछम, सत्यव्रत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, अमित सिन्हा उप महानिरीक्षक गढ़वाल, संजय गुंज्याल पुलिस उप महानिरीक्षक, जी.एस. मर्तोलिया पुलिस उप महानिरीक्षक, संजय उप्रेती पी.सी., विरेन्द्र प्रताप काला कान्सटेबल 122 ए.पी., स्वतंत्र कुमार सिंह उप पुलिस अधीक्षक देहरादून, सतीश शर्मा सब इन्सपेक्टर सी.पी., सुर्यकांत कान्सटेबल 89 सी.पी., मनोज जोशी कान्सटेबल, 282 सी.पी., औसफ खान कान्सटेबल 129 सी.पी., बिजेन्द्र क्वीरियाल कान्सटेबल 163 सी.पी., सुशील कुमार कान्सटेबल 528 सी.पी., दीप चन्द्र लोहनी कान्सटेबल 2823, जितेन्द्र सिंह कान्सटेबल, ब्रिजमोहन राणा कान्सटेबल 2255, दानिल सिंह भण्डारी कान्सटेबल 632, महिपाल सिंह कान्सटेबल 2420, रमेश चन्द्र गौड़ कान्सटेबल 3213, सत्यव्रत इन्सपेक्टर अगस्त्यमुनि, दीप चन्द्र जोशी प्रमुख्ा निजी सचिव, कैलाश चन्द्र बेलवाल निजी सचिव, महावीर सिंह चौहान अनु सचिव, पदम कुमार वर्मा समीक्षा अधिकारी, आर.के. पाण्डे समीक्षा अधिकारी, नरोत्तम कुमार समीक्षा अधिकारी, राकेश चन्द्र जोशी सहायक समीक्षा अधिकारी, संजय कुमार सैनी सहायक समीक्षा अधिकारी, डा. चित्रेश कुमार मित्तल समीक्षा अधिकारी आपदा प्रबन्धन, प्रतिमन सिंह जंगपाणी डाटा ईन्ट्री ऑपरेटर, के.एन. पाण्डे कनिष्ठ कार्यकारी, राहुल जुगरान कनिष्ठ कार्यकारी प्रचालन, भूपेन्द्र भैसोडा प्रबन्धक तकनीकी, मोहन राठौर डाटा ईन्ट्री ऑपरेटर, प्रकाश उपाध्यक्ष प्रमुख निजी सचिव मुख्य सचिव कार्यालय, अतुल कुमार चौहान निजी सचिव, मौ. कबीर अंसारी निजी सचिव मुख्य सचिव कार्यालय, डी.पी. चन्दौली मुख्य सचिव कार्यालय, जी.सी. डालाकोटी अनुसचिव मुख्यमंत्री कार्यालय, प्रदीप सिंह रावत अनुभाग अधिकारी अनुभाग-6 मुख्यमंत्री कार्यालय, देवेन्द्र सिंह वर्तवाल समीक्षा अधिकारी अनुभाग-6 मुख्यमंत्री कार्यालय, पी.सी. भट्ट वरिष्ठ निजी सचिव अपर मुख्य सचिव कार्यालय, गिरीख चन्द्र लोहनी अपर निजी सचिव, जी सीतैइया मुख्य अभियन्ता नागरिक उड्डयन विभाग, प्रदीप शुक्ला अनुभाग अधिकारी आपदा प्रबन्धन विभाग।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए क्लिक करें...