{"_id":"dc5f37bb0cfd22691606b9e3b8450e80","slug":"uttrakhand-cm-vijay-bhuguna","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में अराजकता, इस्तीफा दें मुख्यमंत्री ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में अराजकता, इस्तीफा दें मुख्यमंत्री
अमर उजाला, मसूरी
Updated Wed, 06 Nov 2013 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। ऋषिकेश भूमि घोटाले की सीबीआई जांच की मांग करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने की मांग की। निशंक ने आपदा के बाद प्रदेश के पर्वतीय इलाकों से बढ़ते पलायन को बड़ी चुनौती बताया।
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत में डा. निशंक ने आपदा के दौरान राहत और पुनर्वास कार्य करने में सरकार को विफल बताया। कहा कि चार महीने बाद भी सरकार प्रभावित क्षेत्रों में रास्ते तक नहीं बना पाई है। ऐसे में आने वाले यात्रा सीजन पर भी बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन
नौकरशाह बेलगाम
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विधानसभा के भीतर और बाहर जो कहते हैं,अधिकारी उसके उलट शासनादेश जारी करते हैं। इससे साफ है कि प्रदेश में नौकरशाह बेलगाम हो गए हैं। मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिशाहीन नेतृत्व के कारण प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रूप सिंह कठैत, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, कुशाल सिंह राणा, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष मनवीर सिंह चौहान, मोहन पेटवाल, अजय भंडारी, त्रिलोक सिंह राणा आदि मौजूद थे।