फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi tunnel rescue Australian PM Anthony Albanese congratulatory message Arnold Dix says Thanks

Uttarkashi Tunnel: 'हम सिर्फ क्रिकेट में ही शानदार नहीं...', अर्नोल्ड डिक्स को ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने दी बधाई

Wed, 29 Nov 2023 11:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी
अमर उजाला नेटवर्क, उत्तरकाशी Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 29 Nov 2023 11:02 AM IST
सार

सिल्कयारा सुरंग से सभी 41 श्रमिकों के सफल बचाव पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज के बधाई संदेश पर अंतर्राष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि धन्यवाद, श्रीमान प्रधान मंत्री... यह दिखाना मेरा विशेषाधिकार और खुशी है कि हम सिर्फ क्रिकेट में ही शानदार नहीं, हम अन्य काम भी करते हैं, जिसमें सुरंग बचाव भी शामिल है।

विज्ञापन
Uttarkashi tunnel rescue Australian PM Anthony Albanese congratulatory message Arnold Dix says Thanks
Uttarkashi Tunnel Collapse - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिल्क्यारा सुरंग से सभी 41 श्रमिकों के सफल बचाव पर अंतरराष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड ने कहा कि सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात है, सभी माता-पिता को उनके बच्चों को घर पहुंचाने में मदद करना मेरे लिए सम्मान की बात है। हमने एक अद्भुत टीम के रूप में काम किया। भारत के पास सबसे अच्छे इंजीनियर हैं। 
विज्ञापन


इस सफल मिशन का हिस्सा बनना बहुत खुशी की बात है। मुझे मंदिर जाना है क्योंकि जो हुआ उसके लिए मैंने धन्यवाद देने का वादा किया था। यदि आपने ध्यान नहीं दिया है, तो हमने सिर्फ एक चमत्कार देखा है।
विज्ञापन


वहीं, रोजाना भगवान की पूजा करने और चुनौतियों पर अंतरराष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि मैंने अपने लिए कुछ नहीं मांगा, मैंने वहां मौजूद 41 लोगों और मदद करने वाले सभी लोगों के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन




सिल्कयारा सुरंग से सभी 41 श्रमिकों के सफल बचाव पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज के बधाई संदेश पर अंतर्राष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि धन्यवाद, श्रीमान प्रधान मंत्री... यह दिखाना मेरा विशेषाधिकार और खुशी है कि हम सिर्फ क्रिकेट में ही शानदार नहीं, हम अन्य काम भी करते हैं, जिसमें सुरंग बचाव भी शामिल है। 41 लोग बाहर हैं, सभी सुरक्षित हैं। सब कुछ सही है।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने उत्तराखंड में सिल्क्यारा-बारकोट सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों को निकालने के लिए सफलतापूर्वक बचाव अभियान चलाने के लिए भारतीय अधिकारियों की सराहना की।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सुरंग विशेषज्ञ प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स की भूमिका पर भी गर्व व्यक्त किया, जिन्होंने असंख्य चुनौतियों का सामना करते हुए दो सप्ताह तक चले ऑपरेशन की निगरानी की। अल्बानीज़ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारतीय अधिकारियों की एक अद्भुत उपलब्धि। गर्व है कि ऑस्ट्रेलियाई प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स ने मैदान पर भूमिका निभाई।

41 श्रमिकों के सफल बचाव पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बानीज के बधाई संदेश पर अंतर्राष्ट्रीय सुरंग विशेषज्ञ, अर्नोल्ड डिक्स ने कहा कि, "धन्यवाद, श्रीमान प्रधान मंत्री... यह दिखाना मेरा विशेषाधिकार और खुशी है कि हम सिर्फ क्रिकेट में ही शानदार नहीं, हम अन्य काम भी करते हैं, जिसमें सुरंग बचाव भी शामिल है। 41 लोग बाहर हैं, सभी सुरक्षित हैं। सब कुछ सही हैं।

 

भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन ने भी बचाव अभियान की सराहना की और इसे बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स के प्रयासों को रेखांकित किया, जिन्होंने तकनीकी सहायता प्रदान की, जिससे सभी फंसे हुए श्रमिकों को सुरक्षित निकाला जा सका।

 

ग्रीन ने एक्स पर पोस्ट किया कि ऑस्ट्रेलिया के प्रोफेसर अर्नोल्ड डिक्स की विशेष सराहना, जिन्होंने मैदान पर महत्वपूर्ण तकनीकी सहायता प्रदान की। यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। उत्तराखंड में सुरंग में फंसे सभी 41 श्रमिकों को सफलतापूर्वक निकालने के लिए अधिकारियों को धन्यवाद। 

 

12 नवंबर को सिल्क्यारा की ओर से 205 से 260 मीटर के बीच सुरंग का एक हिस्सा ढह गया था। जो श्रमिक 260 मीटर के निशान से आगे थे वे फंस गए, उनका निकलने का रास्ता बंद हो गया था। सिल्कयारी सुरंग में 12 नवंबर से फंसे सभी 41 मजदूरों को मंगलवार शाम को सुरक्षित निकाल लिया गया।

 

बचाए गए श्रमिकों को फूलों की माला पहनाई गई और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने उनका स्वागत किया। इससे पहले, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बचावकर्मियों की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने मानवता और टीम वर्क का उदाहरण पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed