फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue started with new auger machine pipe inserted up to nine meters in debris

Uttarkashi Tunnel Rescue : नई ऑगर मशीन से रेस्क्यू शुरू, मलबे में 18 मीटर तक डाले पाइप

Fri, 17 Nov 2023 12:26 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 Nov 2023 12:26 AM IST
सार

Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue News: रात तक 18 मीटर पाइप मलबे में डाले जा चुके हैं। यह मशीन एक घंटे मे पांच से छह मीटर तक ड्रिलिंग कर रही है पर डेढ़ घंटे में सिर्फ तीन मीटर ही पाइप मलबे में जा पा रहा है। 

विज्ञापन
Uttarkashi Tunnel Collapse Rescue started with new auger machine pipe inserted up to nine meters in debris
नई मशीन से ड्रिलिंग शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिलक्यारा सुरंग में फंसे 40 मजदूरों को बाहर निकालने के लिए अमेरिकी जैक एंड पुश अर्थ ऑगर मशीन से बृहस्पतिवार सुबह ड्रिलिंग का काम शुरू हो गया है। रात तक 18 मीटर पाइप मलबे में डाले जा चुके हैं। यह मशीन एक घंटे मे पांच से छह मीटर तक ड्रिलिंग कर रही है पर डेढ़ घंटे में सिर्फ तीन मीटर ही पाइप मलबे में जा पा रहा है। 

विज्ञापन


पाइप वेल्डिंग और एलाइनमेंट सही करने में ज्यादा समय लग रहा है। इसी गति से कार्य चलता रहा तो मजदूरों को बाहर निकालने में कम से कम 48 घंटे का समय और लग सकता है।सुरंग के अंदर फंसे 40 मजदूरों को बचाने के लिए मंगलवार को देहरादून से ऑगर मशीन मंगवाई गई थी, लेकिन क्षमता कम होने के चलते उसी दिन देर रात इसे हटा दिया गया था। 
विज्ञापन



 

इसके बाद दिल्ली से 25 टन वजनी नई अत्याधुनिक अमेरिकी ऑगर मशीन मंगवाई गई। जिसकी खेप बुधवार को सेना के तीन हरक्यूलिस विमानों से चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर पहुंची थी। बुधवार देर रात तक ट्रक से मौके तक पहुंचाई गई।

मशीन पहुंचते ही इसे स्थापित करने का काम शुरू हुआ, जो कि बृहस्पतिवार सुबह तक चला। इसके बाद ड्रिलिंग शुरू की गई। रेस्क्यू ऑपरेशन के प्रभारी कर्नल दीपक पाटिल ने बताया कि बृहस्पतिवार रात तक 18 मीटर पाइप अंदर डाला गया है। दो पाइपों को वेल्डिंग कर जोड़ने में ही एक से दो घंटे का समय लग रहा है।वहीं पाइपों का एलाइनमेंट सही रखने की भी चुनौती है।

Uttarkashi Tunnel Collapse: रुला देगी श्रमिकों से यह बातचीत, 'हिम्मत रख बाबू... तुमको छठ पर लेकर जाऊंगा'

 बता दें कि बीते रविवार को हुए भूस्खलन से सिलक्यारा सुरंग में 70 मीटर तक मलबा फैला हुआ है। जिस गति से नई मशीन ड्रिलिंग कर रही है, उसे देखकर यही लगता है कि अंदर फंसे मजदूरों को बाहर निकालने में 48 घंटे का समय और लग सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed