{"_id":"75df1de48cb784666772096cad525ec7","slug":"uttarkashi-shake-to-earthquake","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटके से दहला उत्तरकाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के झटके से दहला उत्तरकाशी
अमर उजाला, उत्तरकाशी
Updated Wed, 25 Dec 2013 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार सुबह 8:27 बजे आए भूकंप के तेज झटके ने आपदा की मार से त्रस्त उत्तरकाशी को दहला कर रख दिया।
इसी साल जनपद में भूकंप के चार तेज झटके महसूस किए जा चुके हैं। बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से भूगर्भीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील जोन में बसे उत्तरकाशी जनपद में दहशत व्याप्त है।
केंद्र मोरी तथा हिमाचल प्रदेश की सीमा
बुधवार सुबह 8:27 बजे जिले के विभिन्न हिस्सों में भूकंप का तेज झटका आया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 मापी गई। भूकंप का केंद्र मोरी तथा हिमाचल प्रदेश की सीमा पर बताया जा रहा है।
रोजमर्रा के काम में व्यस्त लोगों को भले ही भूकंप का पता नहीं चला, लेकिन बहुमंजिले भवनों में रह रहे लोगों ने इसे महससू किया। भूकंप आते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
भूकंप के झटकों से दहशत में
इसी साल देखें तो जनपद में 11 एवं 17 फरवरी, 5 सितंबर और अब 25 दिसंबर को भूकंप के तेज झटके महसूस किए जा चुके हैं। वर्ष 1991 में विनाशकारी भूकंप की त्रासदी झेल चुके जनपदवासी बार-बार आ रहे भूकंप के झटकों से दहशत में हैं, कहीं ये छोटे झटके किसी बड़ी आपदा का संकेत तो नहीं।
भारतीय मौसम विभाग दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी में बुधवार प्रात: 8:27 बजे भूकंप का झटका आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4 नापी गई है। इसका केंद्र मोरी एवं हिमाचल प्रदेश के बॉर्डर पर जमीन के भीतर 10 किमी गहराई पर था।
- देवेंद्र पटवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी
बीते सालों में उत्तरकाशी में आए भूकंप
दिनांक -------- रिक्टर स्केल पर तीव्रता
18 मार्च 2009 ---- 3.3
21 सितंबर 2009 - 4.7
28 अगस्त 2011 - 2.8
21 सितंबर 2011 - 3.1
24 नवंबर 2011 - 3
30 नवंबर 2011 - 3.2
10 फरवरी 2012 - 5
13 नवंबर 2012 - 2.5
11 फरवरी 2013 - 4.3
17 फरवरी 2013 - 3.2
5 सितंबर 2013 - 3.5
25 दिसंबर 2013 - 4.0