{"_id":"68cd7b5823e41286bc072b8d","slug":"uttarkashi-police-person-car-found-stranded-in-bhagirathi-river-friend-borrowed-it-no-clue-found-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: भागीरथी नदी में फंसी मिली पुलिसकर्मी की कार, मांगकर ले गया था दोस्त, नहीं लगा कोई सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: भागीरथी नदी में फंसी मिली पुलिसकर्मी की कार, मांगकर ले गया था दोस्त, नहीं लगा कोई सुराग
Fri, 19 Sep 2025 09:26 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 19 Sep 2025 09:26 PM IST
सार
पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मी से उसका दोस्त वाहन ले गया था। युवक का कुछ नहीं पता लगा है। वहीं, कार भी नदी में फंसी मिली।
विज्ञापन
कार नदी में गिरी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तरकाशी में मनेरी थाना क्षेत्र के तहत गंगोरी और स्यूना गांव के बीच भागीरथी नदी में एक कार फंसी हुई दिखी। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ओर एसडीआरएफ ने वाहन को बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन नदी का तेज भहाव होने के कारण वाहन बाहर नहीं निकल पाया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लापता युवक के परिजनों की ओर से गुमसुदगी दर्ज की जा रही है। मनेरी थानाध्यक्ष मनोज असवाल ने बताया कि शुक्रवार शाम को भागीरथी नदी के बीच में एक वाहन के फंसे होने की सूचना मिली। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी प्राप्त की तो पता लगा कि पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मी से उसका दोस्त वाहन बीते बृहस्पतिवार देर शाम को ले गया था।
विज्ञापन
Devprayag Accident: सड़क पर पलटी चमोली से देहरादून जा रही टैक्सी, खाई में गिरने से बाल-बाल बची, मची चीख पुकार
विज्ञापन
शुक्रवार को उसका मोबाइल नंबर बंद आने के बाद पुलिसकर्मी ने वाहन की खोज शुरू की। तो शाम को वाहन नदी में फंसा दिखा, लेकिन उसमें कोई भी व्यक्ति नहीं मिला। निरीक्षक मनोज असवाल ने बताया कि वाहन को ले गए युवक की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज करवाई जा रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन