फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Operation Tunnel danger of accident in Tambakhani tunnel due to dirt

Uttarkashi Operation Tunnel: तांबाखाणी सुरंग में गंदगी से बना है हादसे का खतरा, एक दशक पूर्व हुआ था निर्माण

Mon, 04 Dec 2023 11:04 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 04 Dec 2023 11:04 AM IST
सार

तांबाखाणी सुरंग का निर्माण वरुणावत पैकेज से हुआ था। वर्ष 2003 में जब वरुणावत पर्वत से भूस्खलन हुआ तो गंगोत्री हाईवे के तांबाखाणी वाले हिस्से में पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ी थीं। इसके बाद यहां करीब 19 करोड़ रुपए की लागत से 376 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया गया।

विज्ञापन
Uttarkashi Operation Tunnel danger of accident in Tambakhani tunnel due to dirt
तांबाखाणी सुरंग - फोटो : amar ujala

विस्तार

तांबाखाणी सुरंग में पसरी गंदगी हादसों को न्योता दे रही है। सुरंग में पानी के रिसाव व गंदगी के चलते फुटपाथ कीचड़ से भर गए हैं। जिसके कारण राहगीर सड़क से आवाजाही करने को मजबूर हैं। ऐसे में तेज रफ्तार से दौड़ते वाहनों से हादसे का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन

जिला मुख्यालय में गंगोत्री हाईवे पर तांबाखाणी सुरंग का निर्माण वरुणावत पैकेज से हुआ था। वर्ष 2003 में जब वरुणावत पर्वत से भूस्खलन हुआ तो गंगोत्री हाईवे के तांबाखाणी वाले हिस्से में पत्थर गिरने की घटनाएं बढ़ी थीं। इसके बाद यहां करीब 19 करोड़ रुपए की लागत से 376 मीटर लंबी सुरंग का निर्माण किया गया।

विज्ञापन


सुरंग के अंदर भी पानी के रिसाव
यह सुरंग 2013 में बनकर तैयार हुई थी। लेकिन, निर्माण के दस साल बाद भी सुरंग किसी विभाग को हैंडओवर नहीं हो पाई है। हालांकि दो साल पहले सुरंग को बीआरओ को हैंडओवर करने की बात कही जा रही थी, लेकिन इस दिशा में भी कोई काम नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखरेख के अभाव में अब यह सुरंग बदहाल होती जा रही है। वहीं नियमित सफाई नहीं होने से सुरंग में जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है। वर्तमान समय में सुरंग के फुटपाथ कीचड़ से भर गए हैं। सुरंग के अंदर भी पानी के रिसाव से कीचड़ हो है। सुरंग में लावारिस पशु भी विचरण करते रहते हैं, जिसके कारण आवाजाही करने वाले राहगीरों के साथ हादसे का डर बना रहता है।

ये भी पढ़ें...Snowfall:  नीती घाटी और यमुनोत्री में बर्फबारी....तस्वीरों में देखें बर्फ से ढकी घाटी का ये खूबसूरत नजारा

सुरंग में लीकेज से दिक्कत हैं। नगर पालिका से सुरंग की सफाई करवाई जाएगी। जहां तक सुरंग के हैंडओवर की बात है तो इसे बीआरओ को हैंडओवर करने की कवायद हुई थी, लेकिन अभी बीआरओ ने इसे लिया नहीं है। -चतर सिंह चौहान, एसडीएम भटवाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed