फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarkashi news: women died in road accident

उत्तरकाशी: हादसे में घायल ब्रिगेडियर की पत्नी ने तोड़ा दम, हर्षिल के पास सेना वाहन दुर्घटना में घायल हुए थे तीन लोग

Fri, 28 Jan 2022 05:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 28 Jan 2022 05:15 PM IST
सार

बीते गुरुवार शाम को हुए हादसे में बिग्रेडियर के पुत्र की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। जबकि उनकी पत्नी को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिन्होंने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
uttarkashi news: women died in road accident
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर हर्षिल के पास हुए सड़क हादसे में ब्रिगेडियर की पत्नी की भी मौत हो गई है। बीते गुरुवार शाम को हुए हादसे में बिग्रेडियर के पुत्र की घटनास्थल पर मौत हो गई थी। जबकि उनकी पत्नी को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिसने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


गत गुरुवार शाम को सेना का एक वाहन हर्षिल के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे 40 से 50 मीटर पेड़ पर अटक गया था। वाहन में चार लोग सवार थे। जिसमें ब्रिगेडियर आशीष आहूजा व उनकी पत्नी वंदना आहूजा तथा डॉ. अनीता आहूजा सभी निवासी चकराता देहरादून घायल हो गए थे।
विज्ञापन


बिग्रेडियर के पुत्र आर्यन आहूजा की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई थी। जबकि सभी घायलों को हर्षिल के सैन्य अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। शुक्रवार सुबह बिग्रेडियर सहित एक अन्य घायल को हायर सेंटर देहरादून के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान ब्रिगेडियर का बेटा आर्यन ही वाहन चला रहा था। बर्फ में वाहन के रपटने से दुर्घटना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed