{"_id":"6606d6b7bb074bcdc7084e17","slug":"uttarkashi-news-massive-fire-broke-out-in-forest-near-nehru-mountaineering-institute-threat-to-populated-areas-2024-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के पास जंगल में लगी भीषण आग, आबादी वाले इलाकों को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के पास जंगल में लगी भीषण आग, आबादी वाले इलाकों को खतरा
Fri, 29 Mar 2024 08:28 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 29 Mar 2024 08:28 PM IST
सार
Uttarkashi News: लदाडी में विकास भवन से महज एक किमी की दूरी पर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान सड़क से सटे जंगल में भीषण आग लग गई।
विज्ञापन
जंगल में आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में तापमान बढ़ने के साथ ही वनाग्नि की घटनाओं में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों जहां दूरस्थ जंगलों में वनाग्नि की घटनाएं देखने को मिल रही थी, तो अब वहीं जनपद मुख्यालय से सटे इलाकों में भी जंगल धधक रहे हैं।
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड में इस बार 83 लाख से अधिक मतदाता, कल जारी होगी प्रत्याशियों की अंतिम सूची
विज्ञापन
शुक्रवार देर शाम लदाडी में विकास भवन से महज एक किमी की दूरी पर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान सड़क से सटे जंगल में भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए वन विभाग और फायर ब्रिगेड का कोई कर्मचारी भी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं अगर आग पर काबू नहीं पाया गया, तो इससे लदाडी और निम परिसर को बड़ा खतरा हो सकता है।
विज्ञापन