{"_id":"6649ed0663d626915a0b53dc","slug":"uttarkashi-news-delhi-youth-drowned-in-bhagirathi-river-near-tiloth-bridge-sdrf-doing-search-operation-2024-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: तिलोथ पुल के पास भागीरथी नदी में बहा दिल्ली का युवक, तलाश में जुटी NDRF की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: तिलोथ पुल के पास भागीरथी नदी में बहा दिल्ली का युवक, तलाश में जुटी NDRF की टीम
Sun, 19 May 2024 05:51 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 19 May 2024 05:51 PM IST
सार
Uttarkashi News: युवक पेशे से व्यापारी बताया जा रहा है। वह यहां सामान बेचने आया था। वह नदी में नहाने के दौरान वह बह गया।
विज्ञापन
नदी में युवक की तलाश करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तरकाशी में तिलोथ पुल के पास दिल्ली का एक युवक भागीरथी नदी में बह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, एनडीआरएफ और आपदा प्रबंधन विभाग की क्यूआरटी टीम ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन
टीम ने जोशियाड़ा बैराज में काफी देर तक युवक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वहीं, मौसम खराब होने के चलते सर्च ऑपरेशन बीच में रोकना पड़ा है।
Chinese Pond Heron: उत्तराखंड में पहली बार दिखा चाइनीज पौंड हेरॉन पक्षी, फोटोग्राफर किरन ने कैमरे में किया कैद
विज्ञापन
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि आकाश(30)निवासी गोल चक्कर लोनी रोड दिल्ली पेशे से व्यापारी बताया जा रहा है। वह यहां सामान बेचने आया था। बताया जा रहा है कि नदी में नहाने के दौरान वह बह गया।
विज्ञापन