फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Mosque Dispute Maintaining law and order amid mosque dispute will be a challenge for new SP

Uttarkashi: नई एसपी ने संभाली कमान, मस्जिद विवाद के बीच शहर में कानून व्यवस्था बनाने की है सामने चुनौती

Sat, 30 Nov 2024 06:16 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 30 Nov 2024 06:16 PM IST
सार

नई एसपी सरिता डोभाल के लिए मस्जिद विवाद के बीच कानून व्यवस्था बनाना चुनौती होगी। 19वें एसपी के रूप में सरिता डोबाल ने पदभार ग्रहण किया है।

विज्ञापन
Uttarkashi Mosque Dispute Maintaining law and order amid mosque dispute will be a challenge for new SP
पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मस्जिद विवाद के बीच एसपी अमित श्रीवास्तव के तबादले के बाद शासन ने यहां सरिता डोभाल को एसपी की जिम्मेदारी सौंपी हैं। जो कि राज्य गठन के बाद 19वें एसपी के रूप में पदभार ग्रहण करेंगी। उनके लिए यहां चार माह से चल रहे मस्जिद विवाद के बीच कानून व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती होगी। उन्होंने आज शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया है।

विज्ञापन

बता दें कि सरिता डोभाल प्रांतीय पुलिस सेवा की 2005 बैच की अधिकारी हैं। इससे पूर्व वह देहरादून सहित हरिद्वार में एसपी देहात के रूप में सेवा कर चुकी हैं। उत्तरकाशी जनपद में नियुक्ति से पूर्व वह एसपी रेलवे के रूप में तैनात थीं।

विज्ञापन


दूसरी महिला पुलिस अधिकारी
जनपद गठन के बाद वह दूसरी महिला पुलिस अधिकारी हैं, जिन्हें सीमांत जनपद में एसपी के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पूर्व अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय वर्ष 1995 से 98 तक आईपीएस तनुजा श्रीवास्तव उत्तरकाशी में एसपी रह चुकी हैं। राज्य गठन के बाद वर्ष 2016 में विमला गुंज्याल एक माह के लिए एसपी के रूप में वैकल्पिक व्यवस्था पर चार्ज पर रहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरिता डोभाल के पदभार ग्रहण करते ही सबसे बड़ी चुनौती होगी जिले में मस्जिद विवाद के बीच कानून व्यवस्था बनाए रखना। क्योंकि एक दिसंबर को कई संगठनों ने महापंचायत का एलान किया है। इसके साथ ही जनपद में नशे के कारोबार को रोकना भी प्रमुख चुनौती होगी।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हादसों में घायलों को मिलेगा तत्काल सटीक इलाज, आपात चिकित्सा सेवाओं के लिए ट्रामा नेटवर्क तैयार

एसपी अमित श्रीवास्तव को दी गई विदाई
इधर, पुलिस लाइन ज्ञानसू में एसपी अमित श्रीवास्तव को अधिकारियों और जवानों ने विदाई दी। इस दौरान सीओ सुरेंद्र भंडारी ने उनके कार्यों के अनुभवों को साझा किया। एसपी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि उत्तरकाशी पुलिस दृढ़ संकल्पित टीम है। जिससे हमें हमेशा समाज के असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आकर कार्य करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed