{"_id":"64895082c7b3c8065b075ed8","slug":"uttarkashi-love-jihad-district-administration-imposed-section-144-in-purola-nagar-area-from-june-14-to-june-19-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi Love Jihad: पुरोला नगर क्षेत्र में 19 जून तक धारा 144 लागू, जिले के बॉर्डर को पुलिस ने किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi Love Jihad: पुरोला नगर क्षेत्र में 19 जून तक धारा 144 लागू, जिले के बॉर्डर को पुलिस ने किया सील
Wed, 14 Jun 2023 03:23 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 14 Jun 2023 03:23 PM IST
सार
उत्तरकाशी के पुरोला में सामने आए नाबालिग हिंदू लड़की को भगाने के मामले ने इतना तूल पकड़ा कि देवभूमि की शांत फिजाओं में नफरत और सांप्रदायिकता का जहर घुलता चला गया। पुरोला में आज से धारा 144 लागू कर दी गई है।
विज्ञापन
उत्तरकाशी पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरकाशी जिले के पुरोला में 15 जून को प्रस्तावित महापंचायत पर पुलिस के सख्त रुख के बाद ग्राम प्रधानों का संगठन बैकफुट पर आ गया, लेकिन अब विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल जैसे हिंदुवादी संगठन खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा कि हम लव जिहाद के खिलाफ पुरोला में महापंचायत करेंगे। इसे देखते हुए पुरोला नगर क्षेत्र में जिला प्रशासन ने आज 14 जून से लेकर 19 जून तक लागू की धारा 144 लागू कर दी है।
विज्ञापन
एसडीएम पुरोला देवानंद शर्मा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि धारा 144 का सख्ती से पालन होगा। स्थानीय प्रशासन ने मंगलवार को साफ कह दिया था कि ऐसी किसी गतिविधि की इजाजत कतई नहीं दी जाएगी। आवश्यकता पड़ी तो धारा 144 भी लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
महापंचायत के लिए जाने वाले लोगों को रोका गया
दूसरी तरफ, उत्तरकाशी के बॉर्डर को पुलिस ने सील कर दिया है। एडीजी कानून व्यवस्था वी मुरुगैसन ने बताया कि उत्तरकाशी के बॉर्डर को पुलिस ने सील कर दिया है और बाहरी जिलों से महापंचायत के लिए जाने वाले लोगों को पुलिस अब बॉर्डर पर ही रोकने लगी ही। पुरोला किसी भी प्रकार से 144 का उलंघन न हो, इसके लिए एक्स्ट्रा फोर्स के साथ पीएसी भी भेजी गई है। वहीं मामले में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर का कहाना है की बॉर्डर सील किया गया है। कोई भी व्यक्ति अगर धारा 144 का उलंघन करता है तो सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarkashi Love Jihad: पीएम मोदी तक पहुंचा पुरोला से समुदाय विशेष के पलायन का मामला, आयोग ने लिखा पत्र
उधर, देहरादून में भी मुस्लिम समुदाय ने 18 जून को महापंचायत का एलान कर दिया है। पुरोला के ग्राम प्रधानों के संगठन ने 15 जून को महापंचायत का ऐलान किया था, लेकिन सरकार का सख्त रुख देखते हुए मंगलवार को प्रधान संगठन बैकफुट पर आ गया।