{"_id":"6864fd068cadae6c6800209b","slug":"uttarkashi-landslide-search-continues-for-people-missing-due-to-cloudburst-yamunotri-route-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तरकाशी भूस्खलन: बादल फटने के कारण लापता हुए लोगों की तलाश जारी, यमुनोत्री में जोखिम भरी आवाजाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तरकाशी भूस्खलन: बादल फटने के कारण लापता हुए लोगों की तलाश जारी, यमुनोत्री में जोखिम भरी आवाजाही
Wed, 02 Jul 2025 03:22 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 02 Jul 2025 03:22 PM IST
सार
उत्तरकाशी में हुए भूस्खलन के दौरान लापता कुछ लोगों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। रेस्क्यू अभियान जारी है।
विज्ञापन
रेस्क्यू जारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बीते शनिवार को सिलाई बैंड में बादल फटने के कारण मलबे और पानी के साथ बहे सात लोगों को ढूंढने के लिए चौथे दिन के खोज-बचाव अभियान में एनडीआरएफ की ओर खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है। एनडीआरएफ और एसडीआर की ओर से मलबे सहित नदी के किनारे अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
सिलाई बैंड के समीप बादल फटने से यमुनोत्री हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा बह गया था। वहीं, ऊपरी क्षेत्र में बादल फटने से टेंट्स में रह रहे नौ मजदूर पानी और मलबे के तेज बहाव में बहने से लापता हो गए। बाद में दो लोगों के शव बड़कोट में यमुना नदी में मिले। सात लापता लोगों को ढूंढने के लिए सिलाई बैंड और यमुना तट पर खोज बचाव अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Tehri: ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे के पास कांवड़ यात्रियों का ट्रक पलटा, तीन की मौत, युद्धस्तर पर राहत-बचाव कार्य
विज्ञापन
वहीं यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड ओजरी के पास चौथे दिन भी वाहनों को आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। पैदल आवाजाही जोखिम के साथ हो रही है। इधर यमुनोत्री हाईवे डामटा के पास मलबा आने से आवाजाही बंद हो गई है। एनएच के ईई मनोज रावत ने बताया कि डामटा में हाईवे खुलवाने को कहा गया है।