फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar yatri Truck crashes near Rishikesh Gangotri Highway death injured Tehri Accident Kanwar yatra

Tehri: ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे के पास कांवड़ यात्रियों का ट्रक पलटा, तीन की मौत, 18 लोग हुए घायल

Wed, 02 Jul 2025 12:57 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 02 Jul 2025 12:57 PM IST
सार

ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे कांवड़ यात्रियों का ट्रक हादसे का शिकार हो गया। वाहन में 19 कांवड़ यात्री सवार थे, जिनमें से तीन की मौत हो गई है।

विज्ञापन
Kanwar yatri Truck crashes near Rishikesh Gangotri Highway death injured Tehri Accident Kanwar yatra
टिहरी में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताछला में भंडारे का सामान लेकर गोमुख जा रहा कांवड़ियों का ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। जिससे ट्रक में सवार तीन लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। घायलों को पीएचसी फकोट और उप जिला अस्पताल नरेंद्रनगर में भर्ती कराया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल एक कांवड़ यात्री को ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया। दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार ट्रक के ब्रेक नहीं लगना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि दो जुलाई को यूपी के बुलंदशहर से शिवशक्ति कांवड़ सेवा संघ ट्रस्ट, सैनियो के 21 कांवड़ यात्री भंडारे का सामान लेकर गोमुख जा रहे थे। सुबह करीब सवा नौ बजे ट्रक यूपी-13 बीटी 8739 फकोट-जाजल के बीच ताछला के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर को तोड़ते हुए सड़क किनारे पलट गया। ट्रक का एक हिस्सा सड़क किनारे अटकने से बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर घायलों को सड़क तक पहुंचाया। जबकि ट्रक के नीचे फंसे लोगों को मुश्किल से बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस से नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फकोट और उप जिला चिकित्सालय नरेंद्रनगर में भर्ती कराया गया। एक यात्री को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही एएसपी जेआर जोशी और सीओ सुरेंद्र सिंह भंडारी ने भी मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घटना के कुछ देर बाद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, डीएम नितिका खंडेलवाल और एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल पूछ़ा। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनीता कुमारी को मरीजों का उपचार और रहने-खाने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।


ढलान पर तेज रफ्तार ट्रक में ब्रेक नहीं लगने के कारण हादसा हुआ है। उस क्षेत्र में रोड भी ठीक नहीं है। कार्यदायी संस्था को पहले ही बताया गया था। माल वाहन में सवारियां ढोना गैरकानूनी है। इस दौरान दो ट्रकों से सवारियां भी खाली कराई गई। ट्रक में सवारियां होने पर उन्हें आगे नहीं जाने दिया जाएगा। - आयुष अग्रवाल, एसएसपी टिहरी।




ये भी पढ़ें...Kanwar Yatra: धामी सरकार का फरमान; यात्रा मार्ग की खाद्य दुकानों पर प्रदर्शित करना होगा ID, नाम और लाइसेंस


ट्रक दुर्घटना में इन लोगों की मौत हो गई

1- विक्की (20) पुत्र महेंद्र
2- सुनील सैनी पुत्र मिल चंद
3- संजय

दुर्घटना में यह लोग हुए घायल-

1- ईश्वर सैनी (49) पुत्र फूल सिंह सैनी।
2- अतर सिंह (60) पुत्र यादराम।

3- रवि (30) पुत्र अतर सिंह।

4- कुलदीप गिरी (35) पुत्र मुकेश।

5-झम्मन सिंह (70) पुत्र बुद्धू।
6- बनवारी (55) पुत्र किशनलाल।

7- मुकेश (59) पुत्र मुरारीलाल मित्तल।
8- प्रेम सिंह (50) पुत्र सोहन

09- जुगनू (35) पुत्र देवी सिंह।
10- तुषार (17) पुत्र सुनील प्रजापति।
11- भजन लाल (45) पुत्र बाबूलाल।
12- लेखराज (40) पुत्र गोपी सिंह।

13-टिंकू (29) पुत्र रुद्रप्रकाश।
14- मूलचंद (40) पुत्र लक्ष्मण।

15-राहुल (28) पुत्र किन्चित, वाहन चालक
16- नकुल (4) पुत्र राहुल

17 बिशन (34) पुत्र देशराज
18 विनीत

सीएम ने दिए युद्धस्तर पर राहत-बचाव के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना पर गहरा दुख जताते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घायलों को तुरंत और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है ताकि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed