फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi: ITBP team Gone for climb on Gangotri-2 iceberg

उत्तरकाशी: गंगोत्री-2 हिमशिखर पर आरोहण के लिए आईटीबीपी का दल रवाना

Wed, 09 Sep 2020 09:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 09 Sep 2020 09:45 PM IST
सार

  • डीआईजी अपर्णा कुमार ने फ्लैग ऑफ कर दल को किया रवाना

विज्ञापन
Uttarkashi: ITBP team Gone for climb on Gangotri-2 iceberg
आईटीबीपी का दल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईटीबीपी उत्तरी कमान का पर्वतारोही दल गंगोत्री-2 हिमशिखर पर आरोहण के लिए रवाना हुआ। उपमहानिरीक्षक अपर्णा कुमार ने फ्लैग ऑफ कर इस दल को रवाना किया। आईटीबीपी के इस 53 सदस्यीय दल में 18 पर्वतारोही शामिल हैं।

विज्ञापन


मौसम ने साथ दिया तो ये पर्वतारोही 23-24 सितंबर को गंगोत्री-2 शिखर पर तिरंगा लहराएंगे। कोरोना महामारी के कारण अभी तक ठप पड़े पर्वतारोहण को इस अभियान से गति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


आईटीबीपी उत्तरी कमान की उपमहानिरीक्षक आईपीएस अधिकारी अपर्णा कुमार ने कहा कि इस अभियान दल में उत्तरी कमान की विभिन्न बटालियनों से चयनित पर्वतारोही शामिल हैं। कमान स्तर के पर्वतारोहण अभियान में पहली बार बल की महिला पर्वतारोहियों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दल में 11 महिला पर्वतारोही शामिल हैं। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि इस पर्वतारोही दल को निम के एवरेस्टर विनोद गुसाईं समेत अन्य प्रशिक्षकों ने सर्च एंड रेस्क्यू के गुर सिखाए हैं।


इस मौके पर आईटीबीपी 35वीं वाहिनी के सेनानी अशोक बिष्ट, अभियान दल के लीडर उपसेनानी दीपेंद्र सिंह मान, 12वीं वाहिनी के उपसेनानी सुमित रावत, 35वीं वाहिनी के उपसेनानी अरविंद चंद्र डंगवाल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed