फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi Gulabikanta trek in Hanuman Chatti has been declared the Trek of the Year

Uttarkashi: हनुमानचट्टी का गुलाबीकांठा ट्रैक 'ट्रैक ऑफ द ईयर' घोषित, यमुनोत्री और डोडीताल को मिलेगा फायदा

Fri, 05 Sep 2025 05:49 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 05 Sep 2025 05:49 PM IST
सार

ट्रैक हनुमानचट्टी से निषणी गांव होते हुए करीब 8-9 किमी की पैदल दूरी पर है और समुद्र तल से लगभग 2900 से 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।  ट्रैक के विकसित होने से दोनों क्षेत्रों यमुनोत्री और डोडीताल को लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
Uttarkashi Gulabikanta trek in Hanuman Chatti has been declared the Trek of the Year
यमुोत्री घाटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रदेश सरकार ने जनपद के बड़कोट तहसील में स्थित हनुमानचट्टी-गुलाबीकांठा ट्रैक को इस वर्ष के लिए ट्रैक ऑफ द ईयर घोषित किया है। यह पहली बार है कि यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर किसी ट्रैक को पर्यटन के लिए विकसित किया जा रहा है।

विज्ञापन

यह ट्रैक स्थानीय लोगों के लिए ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण रहा है क्योंकि वे पहले इसी रास्ते का इस्तेमाल केलशू घाटी से यमुनोत्री धाम तक जाने के लिए करते थे। यह ट्रैक हनुमानचट्टी से निषणी गांव होते हुए करीब 8-9 किमी की पैदल दूरी पर है और समुद्र तल से लगभग 2900 से 3000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। स्थानीय लोगों और युवाओं के प्रयासों से इस ट्रैक को पहचान मिली जिसके बाद पर्यटन विभाग ने यहाँ के युवाओं को गाइड करने और ट्रैकिंग का प्रशिक्षण भी दिया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Chamoli: भनेरपाणी और बैलाकूची में संकरा हुआ बदरीनाथ हाईवे, मैठाणा में दो मीटर तक धंसा, खतरे के बीच आवाजाही
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी ने बताया कि इस ट्रैक के विकसित होने से दोनों क्षेत्रों (यमुनोत्री और डोडीताल) को लाभ मिलेगा, क्योंकि यह निषणी गांव को सीधे उत्तरकाशी की केलशू घाटी के डोडीताल ट्रैक से जोड़ता है। घोषणा के बाद इस ट्रैक पर सितंबर माह से ट्रैकिंग शुरू की जाएगी और पहले चरण में लगभग 300 ट्रैकर्स को जाने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed