फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Badrinath highway has narrowed at Bhanerpani and Balakuchi. landslide area Chamoli News

Chamoli: भनेरपाणी और बैलाकूची में संकरा हुआ बदरीनाथ हाईवे, मैठाणा में दो मीटर तक धंसा, खतरे के बीच आवाजाही

Fri, 05 Sep 2025 03:18 PM IST
रेनू सकलानी प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)
प्रमोद सेमवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 05 Sep 2025 03:18 PM IST
सार

लगातार बारिश के कारण प्रदेश के हाईवे और सड़कों का बुराहाल है, जिस कारण आवाजाही मुश्किल हो गई है। पहाड़ी पर भी बोल्डर अटके हैं।

विज्ञापन
Badrinath highway has narrowed at Bhanerpani and Balakuchi. landslide area Chamoli News
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदरीनाथ हाईवे भूस्खलन क्षेत्र भनेरपाणी और बैलाकूची में संकरा हो गया है जबकि मैठाणा में हाईवे करीब दो मीटर तक नीचे धंस गया है। हाईवे पर कहीं जलभराव हो रहा है तो कहीं चट्टानों से भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में वाहनों की आवाजाही भी खतरे के बीच हो रही है।

विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे इस बरसात में खस्ता हालत में पहुंच गया है। पीपलकोटी के समीप भनेरपाणी में हाईवे पर दो जगहों पर पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। यहां चाड़ा तोक में नया भूस्खलन जोन सक्रिय होने से हाईवे करीब 10 मीटर तक संकरा हो गया है। पहाड़ी पर भी बोल्डर अटके हैं।

विज्ञापन


पागलनाला में इसी वर्ष अप्रैल माह में करीब 120 मीटर हिस्से में पीक्यूसी रोड (पेउमन क्वालिटी कंकरीट) का निर्माण किया गया था लेकिन पागलनाला में आए मलबे से रोड तहस-नहस हो गई है। हाईवे के दोनों ओर मलबे के ढेर लगे हैं। बैलाकूची में भी यही स्थिति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Tehri Lake: मानसून में झमाझम बारिश से लबालब हुई टिहरी झील, जल्द अधिकतम क्षमता तक भर जाएगा पानी

यहां पहाड़ी से भू-धंसाव और भूस्खलन हो रहा है। पातालगंगा में 90 मीटर की सुरंग के मुहाने पर बोल्डर आ गए हैं। मैठाणा में हाईवे पर भू-धंसाव होने से वाहन मुश्किल से आवाजाही कर पा रहे हैं। यहां कार्यदायी संस्था की ओर से मिट्टी और पत्थरों का भरान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed