फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarkashi gang rape and murder case protest continues in third day of incidence

बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद हत्या से तीसरे दिन भी उबाल, गंगोत्री में गंगा घाट पर नहीं हुई पूजा

Tue, 21 Aug 2018 09:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Tue, 21 Aug 2018 09:58 AM IST
विज्ञापन
uttarkashi gang rape and murder case protest continues in third day of incidence
बिड़ला कैंपस में प्रदर्शन करते छात्र - फोटो : amar ujala

उत्तरकाशी के डुंडा क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में घटना के तीसरे दिन सोमवार को भी धरना प्रदर्शन का दौर जारी रहा। सोमवार को तनाव के बीच बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सोमवार को घटना के विरोध में गंगोत्री बाजार बंद रहा। पुरोहितों ने गंगा तट पर पूजा-पाठ बंद रखा। जिले में बाजार खुल गए हैं लेकिन तनाव बना हुआ है।

विज्ञापन


आईजी संजय गुंज्याल ने अधिकारियों की बैठक लेकर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। प्रदेश सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य उत्तरकाशी पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले। सोमवार को श्रीनगर स्थित गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में छात्र-छात्राओं ने राज्य सरकार के विरोध में नारे लगाए और मासूम बच्ची को न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान छात्रों ने सीएम मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। प्रशासन ने किसी तरह परिजनों को मनाकर पुलिस के संरक्षण में मृत बच्ची का अंतिम संस्कार तो करा दिया, लेकिन जनाक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल और पुलिस उपमहानिरीक्षक अजय रौतेला ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को प्रकरण से जुड़े हर पहलू की जांच करते हुए आंदोलन की आड़ में हिंसा व अफवाह फैलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बाहरी लोगों के सत्यापन को लेकर सघन अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं। बैठक के बाद डीएम डा. चौहान, आईजी और डीआईजी ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर पीड़ित परिवार व ग्रामीणों से पूछताछ कर मामले की जानकारी जुटाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गैंगरेप व गला दबाकर हत्या की पुष्टि 
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका की गला दबाकर हत्या करने से पूर्व सामूहिक बलात्कार की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार हत्या से पहले बालिका के साथ क्रूरता की सभी हदें पार की गई। जमीन पर पटकने से बालिका की नाक की हड्डी टूट गई थी और माथा फट गया था। इसके बाद उसे घसीटा गया, जिससे उसके शरीर में कई गहरे जख्म बन गए। उसके शरीर में दांत से काटने और खरोचने के निशान भी मिले। 

 

जिले में तीसरे दिन भी बंद रही इंटरनेट सेवा 
जिले में तीसरे दिन भी इंटरनेट सेवा बंद रही। डुंडा ब्लाक में हुई घटना के बाद प्रशासन की ओर से अफवाह फैलाने की आशंका से उत्तरकाशी सहित प्रदेश के कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई थी। हालांकि रविवार को मृत बालिका का अंतिम संस्कार होने के बाद प्रशासन ने देर रात को इंटरनेट सेवा बहाल कर दी थी, लेकिन सोमवार सुबह 10 बजे जिले में में पुन: इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

यूकेडी ने किया 22 को उत्तराखंड बंद का एलान

uttarkashi gang rape and murder case protest continues in third day of incidence
protest

डुंडा ब्लॉक के एक गांव में शुक्रवार को बालिका की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से लोगों का गुस्सा थमने को नहीं है। सोमवार को चिन्यालीसौड़ में छात्र संगठनों ने स्कूल, कॉलेज औैर व्यापारियों ने बाजार बंद कर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। हालांकि जिला मुख्यालय सहित पुरोला, बड़कोट व नौगांव में दो दिन बाद बाजार खुल गए।  चिन्यालीसौड़ में छात्र संगठनों और व्यापार मंडल ने विरोध प्रदर्शन के साथ एलान किया कि जब तक हत्यारों को नहीं पकड़ा जाएगा, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बिरिजा इंटर कालेज, विद्या मंदिर, शिशु मंदिर, जीआईसी, डिग्री कालेज चिन्यालीसौड़ आदि शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार कर जुलूस निकाला। प्रदर्शनकारियों में बलवीर बिष्ट, अमित सकलानी, सुरजीत, दरमियान रावत, सुषमा नौटियाल, पूरण बिष्ट, राकेश मेहरा, सुभाष नौटियाल, शैलेंद्र भट्ट सहित कई शामिल थे।

छात्रों ने बंद कराया महाविद्यालय, कमांद में बंद रहा बाजार 
उत्तरकाशी जिले के डुंडा क्षेत्र में नाबालिग बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के विरोध में सोमवार को बालगंगा महाविद्यालय के छात्रों ने महाविद्यालय बंद कराया और जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। लंबगांव में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि नई टिहरी, बौराड़ी और चंबा में रविवार शाम कैंडल मार्च निकाला गया। कमांद में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के छात्रों ने भी विरोध प्रदर्शन किया।
 

बालगंगा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन के बाद शोक सभा की और एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन में छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक राणा, प्रशांत जोशी, मनीषा, विनीता, अनिता, उदय नेगी, सुरेंद्र रतूड़ी, अमन दीप, अंजू पंवार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे। लंबगांव बाजार में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी की सजा देने की मांग की। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष केशव रावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रोशन रांगड़, कैलाश पंवार, सचिन कुड़ियाल, विनोद पंवार, मुकेश रावत, राजीव पंवार, जसवीर बिष्ट, उदयवीर नेगी, सैन सिंह रौतेला आदि शामिल रहे। 
नई टिहरी, बौराड़ी और चंबा में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश डियूंडी, बेबी असवाल, दर्शनी रावत, खेम सिंह चौहान, विजय लक्ष्मी थलवाल, शकुंतला नेगी, देवेंद्र नौडियाल, अमरीश पाल, कर्म सिंह तोपवाल व गंगा चमोली आदि उपस्थित रहे। 
 

सरकार के विरोध में जुलूस-प्रदर्शन, पुतला फूंका

uttarkashi gang rape and murder case protest continues in third day of incidence
आरोपियों को सजा दिलाने की मांग को लेकर किया पुतला दहन

उत्तरकाशी में बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में गोपेश्वर में विभिन्न संगठनों ने जुलूस-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने रविवार को देर शाम मशाल जुलूस भी निकाला।


सोमवार को एनएसयूआई और सोनिया ब्रिगेड से जुड़े कार्यकर्ता मुख्य बाजार में इकट्ठा हुए। एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन चतुरा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की और सरकार का पुतला फूंका। इस मौके पर एनएसयूआई के अध्यक्ष संदीप नेगी, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी, सोनिया यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश रुधिया, जिलाध्यक्ष लोकेंद्र रावत, दुर्गा प्रसाद मैठाणी, पंकज बिष्ट, सुधीर बिष्ट, योगेंद्र बिष्ट, अनूप नेगी, प्रकाश सिंह आदि मौजूद थे। वहीं, चमोली बाजार में हुई विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक में उत्तरकाशी की घटना पर आक्रोश जताया गया। कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन भेजकर जिले में आ रहे बाहरी लोगों की जांच और सत्यापन की मांग उठाई। इस मौके पर विहिप के अध्यक्ष देवी प्रसाद देवली, गोरक्षा प्रमुख हरि प्रसाद, मंत्री राकेश चंद्र मैठाणी, बजरंग दल के विभाग संयोजक पवन सिंह राठौर और जितेंद्र कठैत आदि मौजूद थे।

उत्तरकाशी की घटना पर गढ़वाल विवि के छात्रों में बढ़ा आक्रोश
उत्तरकाशी की घटना के विरोध में सोमवार को गढ़वाल विवि के छात्रों ने राज्य सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला फूंका। छात्रों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। उत्तरकाशी में नाबालिग की दुराचार के बाद हत्या की घटना से गढ़वाल विवि के छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आरोपियों के अभी तक गिरफ्तार न होने पर छात्रों में सरकार व पुलिस के प्रति गहरा आक्रोश है। सोमवार को बिड़ला परिसर के छात्र हजारों की संख्या में विवि गेट पर एकत्र हुए। यहां छात्र-छात्राओं ने राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न किए जाने पर सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में रामप्रकाश रैम्स, प्रदीप पंवार, देवकांत देवराड़ी, प्रज्ञा वशिष्ठ, संदीप राणा, लवीश राणा, आयुष मियां आदि शामिल थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed