{"_id":"6894da75956149d954086bd7","slug":"uttarkashi-flood-strict-action-will-be-taken-against-those-who-spread-rumors-about-the-disaster-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi Flood: आपदा पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, लोगों से की सतर्क रहने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi Flood: आपदा पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, लोगों से की सतर्क रहने की अपील
Thu, 07 Aug 2025 10:33 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:33 PM IST
सार
शासन ने आम लोगों से भी किसी भी प्रकार की अफवाहों से सावधान रहने की अपील करते हुए ऐसे लोगों की सूचना प्रशासन व पुलिस को देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
उत्तरकाशी आपदा
- फोटो : आईटीबीपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरकाशी जिले के धराली में प्राकृतिक आपदा पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ प्रदेश सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। अफवाहों पर पुलिस आपदा अधिनियम के तहत कार्रवाई करेगी। शासन ने संबंध में जिम्मेदार अधिकारियों को सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। शासन ने आम लोगों से भी किसी भी प्रकार की अफवाहों से सावधान रहने की अपील करते हुए ऐसे लोगों की सूचना प्रशासन व पुलिस को देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
Uttarkashi Flood: चिनूक और एमआई-17 बने मददगार...आपदा में फंसे 112 लोगों को रेस्क्यू कर लाया गया देहरादून
विज्ञापन
धराली आपदा को लेकर कुछ लोग सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट और वीडियो के माध्यम से झूठी सूचनाएं देकर आम जनता को गुमराह कर रहे हैं। शासन ने इसका संज्ञान लेते हुए ऐसे लोगों के खिलाफ आपदा एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि आपदा की इस कठिन घड़ी में लोगों के बीच भय, भ्रम और अराजकता फैलाने वाली गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन