फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarkashi 150 girl students were forced to wander due to lake formed in Syanachatti yamunotri Uttarakhand

Uttarkashi: स्यानाचट्टी में बनी झील के कारण 150 छात्राएं भटकने को हुई मजबूर, अलर्ट के बाद खाली कराया गया स्कूल

Sat, 23 Aug 2025 10:46 AM IST
रेनू सकलानी दिनेश रावत, संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट (उत्तरकाशी)
दिनेश रावत, संवाद न्यूज एजेंसी, बडकोट (उत्तरकाशी) Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 23 Aug 2025 10:46 AM IST
सार

उत्तरकाशी के  स्यानाचट्टी में बनी झील के अलर्ट के बाद एक विद्यालय को खाली करवाकर वहां से छात्रों को शिफ्ट कर एक होटल में भेजा गया। लेकिन वहां पर भी खतरे को देखते हुए  छात्राओं को एसडीआरएफ के अधिग्रहित मिनी सचिवालय भवन में भेजा गया।

विज्ञापन
Uttarkashi 150 girl students were forced to wander due to lake formed in Syanachatti yamunotri Uttarakhand
उत्तरकाशी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

स्यानाचट्टी में बनी झील के खतरे को देखते हुए गंगनानी में यमुना नदी के किनारे बने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बृहस्पतिवार को एक होटल में शिफ्ट किया गया। वहीं शुक्रवार को उन्हें एसडीआरएफ की ओर से अधिग्रहित मिनी सचिवालय भवन में शिफ्ट किया गया। इस कारण छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

गंगनानी में स्थित कस्तूबरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में करीब 150 छात्राएं रहती हैं। स्यानाचट्टी में बनी झील के अलर्ट के बाद इस विद्यालय को खाली करवाकर वहां से उन्हें शिफ्ट कर एक होटल में भेजा गया। लेकिन वहां पर भी खतरे को देखते हुए अब छात्राओं को एसडीआरएफ के अधिग्रहित मिनी सचिवालय भवन में भेजा गया है।

विज्ञापन


इस कारण छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की बजाय आसपास ही भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर स्यानाचट्टी में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और जूनियर हाईस्कूल के भवन में भी झील का पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने पर विचार किया जा रहा
आसपास के तीन से चार गांव के वहां पर पढ़ने वाले करीब 50 छात्र-छात्राओं की शिक्षा पर भी असर पड़ रहा है। क्योंकि पहले ही कुपड़ा खड्ड में मलबा और बोल्डर आने के कारण स्कूली बच्चे बहुत कम विद्यालय आ रहे थे। वहीं अब पूरी तरह से स्कूल बंद हो गया है।


ये भी पढ़ें...Uttarkashi: झील में डूबा यमुनोत्री हाईवे पर बना पुल, धाम समेत 12 गांवों का संपर्क कटा, आठ हजार लोग प्रभावित

इसलिए अब शिक्षा विभाग की ओर से उनकी ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने पर विचार किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी बीएस चौहान ने कहा कि स्याना चट्टी में जलस्तर सामान्य हो जाने के बाद दोनों स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा जरुरत पड़ी तो उक्त बच्चों को आनलाइन क्लास पढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed