फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttaranchal University enters QS World University Rankings

Dehradun News: उत्तरांचल विवि का क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में प्रवेश

Thu, 06 Nov 2025 06:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Nov 2025 06:41 PM IST
विज्ञापन
Uttaranchal University enters QS World University Rankings
क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी एशिया रैंकिंग हासिल कर खुशी जाहिर करते उत्तरांचल विश्वविद्यालय के छात
देहरादून। उत्तरांचल विश्वविद्यालय ने प्रतिष्ठित क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी एशिया रैंकिंग-2026 में प्रवेश कर लिया है। विवि ने दक्षिणी एशिया में 330वां स्थान और 1001-1100 बैंड में समग्र एशियाई रैंक हासिल की है। इस मान्यता के साथ विवि क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग: एशिया 2026 में शामिल प्रतिष्ठित भारतीय संस्थानों की सूची में शामिल हो गया है। विवि के अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने कहा कि यह उपलब्धि विवि की अकादमिक उत्कृष्टता, अनुसंधान दृश्यता और वैश्विक जुड़ाव के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने गुणवत्ता मानकों को आगे बढ़ाने, अंतरराष्ट्रीयकरण पहल को बढ़ावा देने और डेटा-आधारित शैक्षणिक और अनुसंधान उत्कृष्टता को मजबूत करने में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल (आईक्यूएसी) के ठोस प्रयासों की सराहना की, जिसने इस वैश्विक मान्यता में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मौके पर विवि की उपाध्यक्ष अंकिता जोशी, कार्यकारी निदेशक डॉ. अभिषेक जोशी, कुलपति, प्रो. धर्म बुद्धि, प्रो वाइस चांसलर प्रो. राजेश बहुगुणा, रजिस्ट्रार डॉ. अनुज कुमार राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed