फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttaranchal Roadways Employees Union Announces for Strike from 13th January

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन: मांगें नहीं मानी तो 13 जनवरी से पूरे प्रदेश में हड़ताल

Sun, 10 Jan 2021 04:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 10 Jan 2021 04:55 PM IST
विज्ञापन
Uttaranchal Roadways Employees Union Announces for Strike from 13th January
हड़ताल - फोटो : Demo Pic

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने रोडवेज के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर मांगें न मानने पर 13 जनवरी से पूरे प्रदेश में हड़ताल की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अभी देहरादून मंडल में ही कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। इसके बाद पूरे प्रदेश के सभी बस डिपो में यूनियन से जुड़े कर्मचारी हड़ताल पर चले जाएंगे।

विज्ञापन


यूनियन के प्रदेश महामंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि वेतन जारी करने सहित सात सूत्री मांगों को लेकर पूर्व में भी पत्र दिया गया था। मांगें न मानने पर 19 जनवरी से आंदोलन का नोटिस दिया गया था। सभी शाखाओं की ओर से भी अलग-अलग आंदोलन के नोटिस दिए गए थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जुलाई के बाद से वेतन लंबित है। शासन ने ऑडिट तो कराया लेकिन रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई। सीधे रोडवेज मुख्यालय ने वेतन पुनर्निर्धारण के आदेश जारी कर दिए। इस कारण कार्य बहिष्कार देहरादून मंडल में शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सभी पदाधिकारियों ने फोन पर बात करने के बाद तय किया गया है कि अगर प्रबंधन ने उनकी मांग न मानी तो 13 जनवरी से देहरादून के अलावा नैनीताल और टनकपुर मंडल में भी डिपो की प्रथम सेवा प्रारंभ होने के समय से हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।  

निगम ने हड़ताली कर्मचारियों की लगाई गैरहाजिरी 

रोडवेज प्रबंधन ने हड़ताल कर रहे कर्मचारियों को गैर हाजिर कर दिया है। कर्मचारियों के मोबाइल पर एसएमएस से इसकी सूचना मिली है कि आठ जनवरी के बाद अब नौ जनवरी को भी उनको गैर हाजिर माना गया है। कर्मचारियों का कहना है कि यह निगम प्रबंधन की उत्पीड़नात्मक कार्रवाई है।

रोडवेज कर्मचारियों ने आईएसबीटी पर किया प्रदर्शन
उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने शनिवार को भी आईएसबीटी में धरना दिया। मंडलीय महामंत्री ओपी सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रबंधन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मांग की कि आईएसबीटी रोडवेज को सौंपा जाए। जमीन को खुर्द बुर्द न किया जाए। वेतन जल्द जारी किया जाए। अवैधानिक कार्रवाई को तत्काल बंद कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed