फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand's daughter Mansi becomes judge in Chhattisgarh,

Dehradun News: उत्तराखंड की बेटी मानसी छत्तीसगढ़ में बनीं जज, दून में हुआ स्वागत

Tue, 07 May 2024 05:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand's daughter Mansi becomes judge in Chhattisgarh,

विज्ञापन
दून से लॉ की पढ़ाई करने के बाद उत्तराखंड की बेटी मानसी बिष्ट ने छत्तीसगढ़ में जज बनकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। सोमवार को मानसी का उत्तरांचल विश्वविद्यालय में भव्य स्वागत किया गया।

कुलाधिपति जितेंद्र जोशी ने कहा, मानसी ने उपलब्धि से विवि के साथ-साथ पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणात्मक उदाहरण बनेगी। वहीं, लॉ कॉलेज के डीन व विवि के उपकुलपति प्रो. राजेश बहुगुणा ने बताया, मानसी मूलरूप से चंपावत जिले के लोहाघाट की रहने वाली हैं। उनके माता-पिता स्कूल प्रधानाध्यापक हैं, जबकि भाई मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। मानसी पढ़ाई के साथ-साथ एक उत्कृष्ट खिलाड़ी भी हैं। मानसी वॉलीबाल की राष्ट्रीय खिलाड़ी रही हैं। राष्ट्रीय खेलों की डिस्कश थ्रो प्रतियोगिता में मानसी ने स्वर्ण और भाला फेंक में रजत पदक प्राप्त किया है।
विज्ञापन




इसके अलावा उन्होंने वॉलीबाल व एथलीट में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व भी किया है। मानसी ने कहा, सपना तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए खेलना था। शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत से जज का सपना भी पूरा हो गया। छात्रों को न्यायिक सेवा में सफलता के टिप्स देते हुए उन्होंने कहा, प्रारंभिक परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम से संबंधित बेयर एक्ट को बार-बार पढ़ना और वैकल्पिक प्रश्नों का अभ्यास करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि मुख्य परीक्षा के लिए लॉ के साथ-साथ भाषा, सामान्य ज्ञान व संबंधित राज्य की स्थानीय विधि की जानकारी होना भी जरूरी है। इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य प्रो. पूनम रावत, विभागाध्यक्ष डाॅ. राधेश्याम झा, मानसी की माता ममता बिष्ट, डाॅ. कमल पाण्डेय, कविता पाण्डेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed