{"_id":"64c5791b2b885a12b90f2984","slug":"uttarakhands-apple-being-sold-in-himachals-boxes-dehradun-news-c-5-drn1005-211857-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हिमाचल की पेटियों में बिक रहा उत्तराखंड का सेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हिमाचल की पेटियों में बिक रहा उत्तराखंड का सेब
विज्ञापन
मंडी में सेब की आवक बढ़ गई है। फिलहाल मंडी में उत्तरकाशी और चकराता क्षेत्र का सेब पहुंच रहा है। अगले महीने से हिमाचल का सेब भी पहुंचना शुरू हो जाएगा। फिलहाल मंडी में उत्तराखंड का सेब हिमाचल मार्क से बिक रहा है। बोलियां लगातार सेब की कीमत तय की जा रही है।
सेब का सीजन शुरू हो चुका है। फिलहाल उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चकराता, नैटवाड, मोरी, पुरोला, नौगांव, बड़कोट आदि जगहों से मंडी में सेब पहुंच रहा है। इसमें स्पर, गाला, राॅयल डिलिसियस, गोल्डन आदि किस्म का सेब मंडी पहुंच रहा है। मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि किस्म के मुताबिक थोक में 25 किलो की पेटी दो हजार से लेकर 2600 रुपये जबकि 10 किलो की पेटी 800 से 1200 रुपये में बिक रही है। फुटकर में यह सौ से दो सौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिल रहा है।
अगले माह से आना शुरू होगा हिमाचल का सेब
मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि अभी हिमाचल की पेटियों में जो सेब मंडी आ रहा है असल में वह उत्तराखंड का सेब है। इसके बाद हर्षिल का सेब और अगले महीने से हिमाचल का सेब भी मंडी पहुंचने लगेगा। अंत में जम्मू- कश्मीर का सेब मंडी पहुंचता है।