फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Youth who came on a trip with the former student union president beat him up police detain three

Uttarakhand: पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के साथ यात्रा पर आए युवकों ने की मारपीट, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया

Thu, 12 Jun 2025 09:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Jun 2025 09:07 PM IST
सार

भंडारी अपने बेटे के साथ कार से श्रीनगर की ओर आ रहे थे।  बांसवाड़ा के पास एजेंसी मोहल्ला में एक बाइक ने उनकी कार पर पीछे से टक्कर मार दी। इससे ही विवाद पैदा हुआ।

विज्ञापन
Uttarakhand: Youth who came on a trip with the former student union president beat him up police detain three
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष के साथ मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. उत्तम भंडारी व यात्रा पर आए युवकों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान भंडारी को चोटें भी आई। कार पर बाइक की टक्कर लगने से हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। स्थानीय लोगों ने कोतवाली में पहुंचकर बाहर से आ रहे यात्रियों द्वारा अराजकता पैदा करने के विरोध में गहरा आक्रोश व्यक्त किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को शाम चार बजे के करीब भंडारी अपने बेटे के साथ कार से श्रीनगर की ओर आ रहे थे।  बांसवाड़ा के पास एजेंसी मोहल्ला में एक बाइक ने उनकी कार पर पीछे से टक्कर मार दी। इससे ही विवाद पैदा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार विवाद बढ़ने पर झुंड में चल रहे युवकों ने भंडारी पर हेलमेट व डंडों से हमला कर दिया। जिससे उनके चेहरे पर चोटें आ गई। स्थानीय लोगों व भंडारी ने इसका विरोध व बीच-बचाव किया। इसी दौरान लोगों ने युवकों की धुनाई भी कर दी। भंडारी व स्थानीय लोग आरोपी युवकों के साथ कोतवाली पहुंचे।
विज्ञापन


Mussoorie: पीआरडी जवान के माफी मांगने पर शांत हुआ मामला, देर रात थप्पड़ मारने को लेकर हुआ था विवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां पर लोगों ने इस तरह की घटनाओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। कुछ देर बाद आरोपी युवकों के साथी भी कोतवाली परिसर के बाहर आ गए। आक्रोशित लोगों की उन पर नजर पड़ी तो उन्होंने युवकों को अपने चंगुल में ले लिया। किसी तरह पुलिस उन्हें भीड़ से बचाते हुए कोतवाली के अंदर ले गई। कोतवाली निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी ने कहा कि इस मामले में पानीपत हरियाणा के तीन युवकों को हिरासत में लेकर दो बाइक सीज की गई हैं। उत्तम भंडारी की तहरीर पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed