फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie News matter calmed down after the PRD jawan apologized there was dispute about slapping late at nigh

Mussoorie: पीआरडी जवान के माफी मांगने पर शांत हुआ मामला, देर रात थप्पड़ मारने को लेकर हुआ था विवाद

Thu, 12 Jun 2025 08:54 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 12 Jun 2025 08:54 PM IST
सार

पीआरडी जवान और युवक के बीच पिक्चर पैलेस बैरियर पर प्रतिबंधित समय में प्रवेश की बात पर विवाद हो गया था। आरोप था कि पीआरडी जवान ने युवक को थप्पड़ मार दिया।

विज्ञापन
Mussoorie News matter calmed down after the PRD jawan apologized there was dispute about slapping late at nigh
पीआरडी जवान ने मांगी माफी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीआरडी जवान और युवक के बीच विवाद के मामले में दूसरे दिन भी लोगों ने पिक्चर पैलेस के पास बने बैरियर पर पहुंचकर विरोध जताया। पीआरडी जवान के माफी मांगने के बाद बाद मामला शांत हो गया।

विज्ञापन


बुधवार रात पीआरडी जवान और युवक के बीच पिक्चर पैलेस बैरियर पर प्रतिबंधित समय में प्रवेश की बात पर विवाद हो गया था। आरोप था कि पीआरडी जवान ने युवक को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद देर रात तक बैरियर पर हंगामा होता रहा। पुलिस ने आश्वासन दिया कि बृहस्पतिवार को पीआरडी जवान को माफी मांगने के लिए बुलाया जाएगा। इस पर लोग अपने घर चले गए, लेकिन सुबह जब पीआरडी जवान को नहीं बुलाया गया तो लोग पिक्चर पैलेस गेट के पास पहुंच गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


Uttarakhand: स्वास्थ्य विभाग में बंपर तबादले, 50 डॉक्टर हुए इधर से उधर, देखें किसे कहां मिली तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन

बैरियर के दोनों तरफ बैरिकेडिंग लगाकर मालरोड पर प्रवेश बंद कर दिया। एक घंटे तक हंगामा होता रहा। बैरियर बंद होने से पर्यटक भी परेशान रहे। सूचना पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। इसके बाद सभी लोग कोतवाली पहुंच गए। यहां पीआरडी जवान ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए युवक से लिखित रूप में माफी मांगी। इसके बाद मामला शांत हुआ।

पीआरडी जवान को नगर पालिका ने हटा दिया है। उसे पालिका में कोई ड्यूटी नहीं दी जाएगी। कुछ शरारती तत्व शहर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। जो भी शहर का माहौल खराब करेगा, उसका विरोध किया जाएगा। गुंडागर्दी करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। - मीरा सकलानी, अध्यक्ष, नगर पालिका

दोनों पक्षों की बात सुनी गई। पीआरडी जवान ने लिखित में घटना पर माफी मांगी ली है। मामला शांत हो गया है।
- मनोज असवाल, सीओ, मसूरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed