फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Yogi Adityanath Returns to Lucknow After Two-Day Visit to His Village

Uttarakhand: दो दिवसीय दौरे के बाद लौटे योगी आदित्यनाथ, लिया मां का आशीर्वाद, भावुक हुए ग्रामीण

Fri, 08 May 2026 08:04 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमकेश्वर (देहरादून) Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 08 May 2026 08:04 PM IST
सार

योगी आदित्यनाथ ने पंचूर गांव में आयोजित विष्णु पंचदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं महायज्ञ में हिस्सा लिया। इसके बाद अपनी मां का अशीर्वाद लेकर वह लखनऊ के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
Uttarakhand: Yogi Adityanath Returns to Lucknow After Two-Day Visit to His Village
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे के बाद शुक्रवार शाम लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान पंचूर और आसपास के क्षेत्रों में लोग भावुक हो गए। 

विज्ञापन


शुक्रवार को योगी आदित्यनाथ ने पंचूर गांव में आयोजित विष्णु पंचदेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं महायज्ञ में हिस्सा लिया। धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने के बाद वह शाम करीब पौने पांच बजे अपने पैतृक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी बुजुर्ग मां का आशीर्वाद लिया और बहनों व अन्य नाते-रिश्तेदारों से हाथ जोड़कर विदाई ली। इस दौरान ग्रामीणों और परिजनों ने भी उन्हें भावुक माहौल में विदा किया।
विज्ञापन


Uttarakhand: टिहरी झील में बोटिंग कर सकते हैं पीएम मोदी, चुनावी साल से पहले प्रस्तावित जनसभा के कई मायने
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद योगी आदित्यनाथ बिथ्याणी स्थित महाविद्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने अपने गुरु महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही महाविद्यालय परिसर में स्थापित अपने स्वर्गीय पिता आनंद सिंह बिष्ट की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अनावरण किया।

विशेष बात यह रही कि जैसे ही योगी अपने पिता की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहे थे, उसी समय अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। वहां मौजूद लोगों ने इसे पितृ कृपा और भावनात्मक क्षण से जोड़कर देखा।

कार्यक्रमों के बाद योगी आदित्यनाथ शाम पांच बजकर 15 मिनट पर महाविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। उनके प्रस्थान के दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें विदा करने के लिए मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed