फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand will on world map after international yoga day 2018 celebration with pm modi

देहरादून में पीएम मोदी के योग से विश्व पटल पर चमकेगा उत्तराखंड का नाम: त्रिवेंद्र सिंह रावत

Thu, 07 Jun 2018 05:31 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 07 Jun 2018 05:31 PM IST
विज्ञापन
  uttarakhand will on world map after international yoga day 2018 celebration with pm modi
yoga in dehradun

देहरादून में होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि, उत्तराखंड योग की भूमि है। लेकिन इस बार पीएम नरेंद्र मोदी योग के लिए देहरादून आ रहे हैं। इससे उत्तराखंड का नाम विश्व पटल पर चमकेगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए हर घर में योग होना चाहिए। देहरादून में भी लोगों को इसके लिए जागरूक किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम मोदी योग के महत्व को समझते हैं, इसलिए इस बार उत्तराखंड में योग दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है, हमें इसमें बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन


यह बात उन्होंने गुरुवार को ओएनजीसी अंबेडकर ग्राउंड में प्री-योग दिवस के मौके पर कही। इस दौरान योग गुरु बाबा रामदेव ने देहरादून के शहरवासियों को योग कराया। इस मौके पर सैंकड़ों लोग बाबा रामदेव से योगाभ्यास करने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

योग पर न हो सियासत

  uttarakhand will on world map after international yoga day 2018 celebration with pm modi
yoga in dehradun

बाबा रामदेव ने सभी राजनीतिक दलों से भी योगा कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, योग किसी राजनीतिक पार्टी की विरासत नहीं है। इसलिए योग पर सियासत नहीं होनी चाहिए। हमें इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

कार्यक्रम में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत कई अति विशिष्ट लोग भी मौजूद रहे। वहीं इस दौरान पुलिस के जवानों ने योग रिहर्सल किया। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, परमार्थ निकेतन संस्थापक चिदानंद महाराज भी मौजूद रहे।

आपको बता दे कि आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है। इस मौके पर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग दिवस के दिन सार्वजनिक मंच से योग करते हुए लोगों को योग के प्रति जागरूक करेंगे। योग दिवस पर प्रधानमंत्री के साथ करीब 60 हजार लोगों को योग कराने का लक्ष्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed