फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand will get one more gas plant by March shortage of domestic gas cylinders read more updates

देहरादून: उपभोक्ताओं को नहीं होगी घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, मार्च तक उत्तराखंड को मिलेगा एक और गैस प्लांट

Thu, 10 Nov 2022 01:42 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 10 Nov 2022 01:42 PM IST
सार

इंडियन ऑयल के एक अधिकारी ने बताया कि 1.60 करोड़ की लागत से सितारगंज में गैस रिफिलिंग प्लांट बनाने का कार्य जोरशोर से चल रहा है। मेजर कार्य अगले साल मार्च तक पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 से इस प्लांट का निर्माण किया जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand will get one more gas plant by March shortage of domestic gas cylinders read more updates
सिलिंडर - फोटो : pixabay

विस्तार

घरेलू गैस सिलिंडर का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। अगले साल मार्च तक उत्तराखंड को एक और गैस रिफिलिंग प्लांट मिलने जा रहा है। औद्योगिक नगरी सितारगंज के सिडकुल फेज टू में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) रिफिलिंग प्लांट बना रहा है।

विज्ञापन


रिफिलिंग प्लांट शुरू होने से प्रदेश में लोगों को घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत नहीं होगी। इंडियन ऑयल के एक अधिकारी ने बताया कि 1.60 करोड़ की लागत से सितारगंज में गैस रिफिलिंग प्लांट बनाने का कार्य जोरशोर से चल रहा है। मेजर कार्य अगले साल मार्च तक पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्लांट का काम पूरा होने के बाद कई सारे एनओसी लेने पड़ते हैं। इसमें देरी नहीं हुई तो निर्धारित समय पर इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 से इस प्लांट का निर्माण किया जा रहा है। बताया कि इस प्लांट में हर माह करीब 10 लाख सिलिंडरों में गैस रिफिलिंग की सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Badrinath: बर्फबारी के बीच भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंचीं विधानसभा अध्यक्ष, माणा गांव का भी किया भ्रमण

इधर, आईओसी के एरिया सेल्स मैनेजर नीरज कंसल ने बताया कि प्रदेश में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को अब परेशानी नहीं होती है। किल्लत जैसी कोई बात नहीं है। हालांकि, नया प्लांट शुरू हो जाने से निश्चित तौर पर इसका और फायदा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed