फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand will become the best state of the country by 2025: Dhami

2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा उत्तराखंड : धामी

Sun, 17 Oct 2021 12:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand will become the best state of the country by 2025: Dhami
आईआरडीटी ऑडिटोरियम में उत्तराखंड जन विकास समिति के पहल 2021 अधिवेशन में पुस्तक का विमोचन करते मुख्?
पलायन रोकने के लिए हमें प्रदेश में स्थाई रोजगार की व्यवस्था करनी होगी। जिससे पलायन रुके और स्वरोजगार के लिए जागरूक किया जा सके। महिलाओं के कार्यों की सराहना कर ज्यादा से ज्यादा स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना होगा। इन सब प्रयासों से उत्तराखंड 2025 तक देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनेगा।
विज्ञापन

यह बातें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में कहीं। उन्होंने कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक प्रदेश बनाने का लक्ष्य रखा गया है। समिति के अध्यक्ष संजय उनियाल ने कहा कि एक बेहतर, सुरक्षित और समृद्ध प्रदेश के लिए उत्तराखंड बचाओ अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत प्रदेश के दूरदराज के गांवों मं बसने वालों को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह भंडारी ने कहा कि आत्मनिर्भर उत्तराखंड के लिए राज्य में रोजगार व स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाना होगा। महासचिव जगदीश भट्ट ने कहा कि लघु और कुटीर उद्योग स्वरोजगार की व्यापक व्यवस्था बन सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने समिति की स्मारिका पहल 2021 का विमोचन किया और 15 लोगों को सम्मानित भी किया। इस दौरान तारा दत्त शर्मा, जयदेव कैंथोला, तारा दत्त भट्ट, गिरिजा किशोर पांडे, बसंत पांडे, महेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

्र्र-----
इन लोगों को मिला सम्मान
कार्यक्रम में नरेंद्र सिंह मेहरा, लता बोरा, पुष्पा पढालनी, बसंत पांडे, माया नेगी, नीलम नीलकंठ, किशन राणा, रमाकांत, इंदु करासी, अजय पवार, बलवंत सिंह रौथाण, रवि डबराल, बस्बा नंद बलोदी, विभु कृष्णा व चंदन सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed