फायरकर्मी जल्द ही एक नई तकनीक का इस्तेमाल कर अपना जोखिम कम करेंगे। यह सब मुमकिन होगा फायर बॉल नामक उपकरण से। फुटबॉल के आकार की यह खास बॉल आग के संपर्क में आने से खुद फट जाएगी और इसका केमिकल आग बुझा देगा। यह तंग गलियों के अंदर मकानों में ज्यादा कारगर साबित होगा। दरअसल, आग बुझाने के लिए फायरकर्मी अतिजोखिम क्षेत्र में काम करते हैं। कई बार उन्हें अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ जाता है। यही नहीं बड़े-बड़े उपकरण जब काम नहीं करते तो उन्हें आग के अंदर जाना पड़ता है। इसी जोखिम को कम करने के लिए अब फायर बॉल का इस्तेमाल किया जाएगा। फायर ब्रिगेड ने इन बॉल को खरीदने के लिए टेंडर जारी किए हैं। ब्रिगेड से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही शुरूआत में ऐसी 200 से अधिक बॉल बेड़े में शामिल होंगी। यह बंद कमरे की आग में ज्यादा कारगर साबित होगी। फायरकर्मी इसे दूर से ही आग में फेंक सकते हैं। फायर बॉल हल्की और पोर्टेबल होती है जो शुरूआती आग को बुझा सकती है। यह वाटरप्रूफ प्लास्टिक से बनी होती है। इसमें मोनो अमोनियम फॉस्फेट का पाउडर भरा होता है। यह आग के संपर्क में आने पर फट जाती है और इसका यह पाउडर आग बुझा देता है।
कम जोखिम के साथ फायर बॉल से पाया जाएगा आग पर काबू, दूर से ही आग में फेंक सकते हैं फायरकर्मी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 16 Apr 2021 01:34 PM IST
सार
फुटबॉल के आकार की यह खास बॉल आग के संपर्क में आने से खुद फट जाएगी और इसका केमिकल आग बुझा देगा। यह तंग गलियों के अंदर मकानों में ज्यादा कारगर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन