{"_id":"680fa6771e8cc6139f050420","slug":"uttarakhand-weather-will-change-at-start-of-chardham-yatra-yellow-alert-advisory-for-pilgrims-2025-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: चारधाम यात्रा के शुभारंभ पर बदलेगा मौसम, येलो अलर्ट, तीर्थयात्रियों के लिए भी एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: चारधाम यात्रा के शुभारंभ पर बदलेगा मौसम, येलो अलर्ट, तीर्थयात्रियों के लिए भी एडवाइजरी
Mon, 28 Apr 2025 09:35 PM IST
अलका त्यागी
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 28 Apr 2025 09:35 PM IST
सार
प्रदेशभर में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 30 अप्रैल से दो मई तक मौसम बदलने की संभावना है। हिदायत देते हुए कहा, चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री गर्म कपड़े साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में शुरू होने वाली चारधाम यात्रा के शुभारंभ पर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 30 अप्रैल को प्रदेश के अधिकतर जिलों में बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावनाएं हैं। जबकि, एक और दो मई को प्रदेशभर में तेज गर्जन और तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, प्रदेशभर में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 30 अप्रैल से दो मई तक मौसम बदलने की संभावना है। हिदायत देते हुए कहा, चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री गर्म कपड़े साथ लेकर आएं।
विज्ञापन
Kedarnath Heli Seva: मई के पहले सप्ताह में खुलेगा दूसरा स्लॉट, जून में यात्रा के लिए होगी टिकटों की बुकिंग
विज्ञापन
इसके अलावा बारिश होने की स्थिति में किसी पेड़, खंभे या फिर पहाड़ के नीचे खड़े न रहें। उधर, सोमवार के मौसम पर नजर डालें तो प्रदेश के मैदानी इलाकों में दोपहर बाद हवाएं चलने से गर्मी से थोड़ा राहत मिली। हालांकि, इसका तापमान पर कोई खास असर देखने को नहीं मिला।