{"_id":"6aedd923cbe245a6bb05ec54","slug":"the-colors-of-diwali-the-excitement-of-firecrackers-vikas-nagar-news-c-39-1-vkn1011-138313-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: दीपावली के रंग, पटाखों की उमंग, मिठाइयों से महकने लगा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: दीपावली के रंग, पटाखों की उमंग, मिठाइयों से महकने लगा बाजार
Fri, 06 Nov 2026 07:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Fri, 06 Nov 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
- पटाखों से मिठाइयों तक सजी दुकानों पर बढ़ने लगी ग्राहकी, अलग-अलग कीमतों पर है सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। दीपावली को लेकर पछवादून के बाजारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। पटाखों की दुकानें सज गई हैं और मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। पटाखों में बच्चों की बंदूकों से लेकर स्काई शॉट और मल्टी शॉट तक की वैरायटी उपलब्ध है। वहीं, मिठाई की दुकानों पर भी अलग-अलग कीमतों में मिठाइयां सज गई हैं।
पटाखा व्यापारी अमित सकलानी और आदित्य कुमार ने बताया कि इस बार विभिन्न कंपनियों के पटाखों की अलग-अलग रेंज उपलब्ध हैं। बच्चों के लिए 30 से 150 रुपये तक की बंदूकें हैं, जिनमें रील और मिसाइल वाली बंदूकें शामिल हैं। बुलेट बम के पैकेट 100 से 300 रुपये तक हैं। स्काई शॉट, सिंगल शॉट 300 से 900 रुपये और मल्टी शॉट 800 से चार हजार रुपये तक उपलब्ध हैं। अनार और चकरी की भी कई वैरायटी आई हैं। एमआरपी पर भारी छूट देकर ग्राहकों को आकर्षित किया जा रहा है। कारोबारियों को इस बार अच्छी ग्राहकी की उम्मीद है।
मिठाई कारोबारी अरविंद राठौर और दीपक कुमार ने बताया कि दिवाली को लेकर मिठाइयों की विभिन्न वैरायटी तैयार हैं। दुकानों पर 250 रुपये प्रति किलो से लेकर 800 रुपये प्रति किलो तक की मिठाइयां उपलब्ध हैं। चीनी के दाम बढ़ने के कारण इस बार मिठाइयों की कीमतें पिछले वर्ष की तुलना में कुछ अधिक हैं। दीपावली नजदीक आने के साथ ही दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। कारोबारियों को त्योहार के दौरान अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।