Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A call to prioritize the national interest, drawing inspiration

Dehradun News: क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का आह्वान

Fri, 06 Nov 2026 07:19 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Fri, 06 Nov 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
A call to prioritize the national interest, drawing inspiration
विकासनगर। राष्ट्रीय चरित्र निर्माण अभियान के तहत शुक्रवार को क्षेत्र के तीन विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों को क्रांतिकारियों के बलिदान, राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने का संदेश दिया गया। अभियान के निदेशक डॉ. रवींद्र कुमार सैनी ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. नरेंद्र सिंह तोमर ने श्लोकों और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कविताओं के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम राजकीय हाईस्कूल कुल्हाल, राजकीय हाईस्कूल कुंजा ग्रांट और टेंडर फ्लॉवर्स अकादमी ढकरानी में आयोजित किए गए। रघुनाथ सिंह ने कहा कि राष्ट्र का भविष्य युवा पीढ़ी के चरित्र, संस्कार और अनुशासन पर निर्भर है। विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनकर देश की एकता, अखंडता और गौरव की रक्षा के लिए तत्पर रहना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed