फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather Updates: Snowfall in badrinath and Hemkund sahib today

Uttarakhand Weather: मैदान में धूप खिली, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में फिर हुआ हिमपात

Sun, 19 Apr 2020 08:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 19 Apr 2020 08:50 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather Updates: Snowfall in badrinath and Hemkund sahib today
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

उत्तराखंड में आज मौसम मिलाजुला रहा। मैदान में धूप के कारण जहां थोड़ी उमस रही वहीं, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में बर्फबारी से मौसम में ठंडक आ गई। चमोली जिले में लगातार दूसरे दिन भी मौसम खराब रहा।

विज्ञापन


बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, फूलों की घाटी, घांघरिया सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हुआ, जबकि निचले क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव के कारण फिर ठंड लौट आई है। जोशीमठ, गोपेश्वर, पोखरी, गैरसैंण क्षेत्रों में सुबह से शाम तक ठंडी हवाएं चली।
विज्ञापन


वहीं, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ पहाड़ी इलाकों में आज ओले गिरने और बिजली चमकने का अनुमान बताया है। कुछ मैदानी क्षेत्रों में तेज आंधी भी चल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनप्रयाग पहुंचा बीकेटीसी का दल, आज केदारनाथ पहुंचेगा

29 अप्रैल को केदारनाथ में कपोटोद्घाटन की तैयारियों के लिए श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की 12 सदस्यीय दल सोमवार को सोनप्रयाग से धाम के लिए रवाना होगा। दल द्वारा एक सप्ताह में मंदिर परिसर के आसपास की बर्फ सफाई के साथ ही रावल, पुजारी व कर्मचारियों के रहने की व्यवस्था की जाएगी।

रविवार को सीईओ बीडी सिंह के नेतृत्व में समिति की सोनप्रयाग पहुंची। यहां से सोमवार तड़के पैदल मार्ग से दल केदारनाथ के लिए रवाना होगा। दल में सहायक अभियंता गिरीश देवली, कनिष्ठ अभियंता विपिन कुमार व आशुतोष शुक्ला, उमेश कुमार, पुष्कर रावत आदि शामिल हैं।

दल द्वारा मंदिर परिसर में जमा बर्फ की सफाई के साथ ही रावल व पुजारी निवास की मरम्मत कर वहां जरूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी। वैकल्पिक कार्यालय भी तैयार किया जाएगा। इसके अलावा मंदिर परिसर से लेकर सभी आवास स्थलों पर बिजली व पानी की सप्लाई भी बहाल की जाएगी। साथ ही बर्फबारी से समिति की जिन संपत्तियों को क्षति पहुंची है, उसे भी ठीक किया जाएगा।

एक माह पहले गुलजार होने वाले यात्रा पड़ाव पड़े सूने

बदरीनाथ यात्रा शुरू होने से एक माह पहले ही यात्रा पड़ावों पर चहल-पहल शुरू हो जाती थी, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के कारण यात्रा पड़ाव सूने पड़े हैं। होटल, लॉज व्यवसायियों को दिसंबर में ही जुलाई माह तक की एडवांस बुकिंग मिल गई थी, लेकिन कोरोना के कारण बदरीनाथ धाम आने वाले कई तीर्थयात्रियों और व्यापारियों ने ही अपनी इस साल की बुकिंग निरस्त कर दी है। वहीं व्यवसायियों ने तीर्थयात्रियों की सुविधा को देखते हुए उनकी बुकिंग वर्ष 2021 तक के लिए बढ़ा दी है।

पीपलकोटी, जोशीमठ, गोपेश्वर, मंडल, गैरसैंण ऐसे हिल स्टेशन हैं, जहां व्यवसाय चारधाम यात्रा पर ही टिका है। होटल संचालकों का कहना है कि कोरोना जंग जीतने के बाद ही व्यवसाय शुरू करेंगे। बदरीनाथ धाम के मुख्य यात्रा पड़ाव पीपलकोटी के होटल व्यवसायी सज्जन लाल शाह का कहना है कि वर्ष 2019 में करीब 10 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग यात्रियों की ओर से मिली थी और इस बार तो दिसंबर माह में ही जुलाई माह तक की एडवांस बुकिंग मिल गई थी।

जोशीमठ होटल एसोसिएशन के संरक्षक व व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष माधव सेमवाल ने बताया कि हमें सितंबर माह तक की एडवांस बुकिंग मिली है, लेकिन कोरोना से खतरे को देखते हुए अभी जुलाई माह तक की बुकिंग रद्द कर दी है। बिरही के तारा दत्त थपलियाल ने कहा कि ऐन मौके पर कोरोना के कहर ने यात्रा पर पानी फेर दिया है। कोरोना पर प्रभावी रोक लगाने के लिए लॉकडाउन जरूरी है और इसका पूरा पालन किया जाएगा। चमोली बाजार के होटल व्यवसायी सुदर्शन शाह का कहना है कि कोरोना पर प्रभावी अंकुश लगता है तो कमाई अगले साल भी हो सकती है। मौजूदा हालात को देखते हुए लॉकडाउन का पालन करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed