फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Seven new cases of dengue, two COVID patients

Dehradun News: डेंगू के सात नए मामले, कोरोना के दो मरीज

Sun, 13 Sep 2026 02:22 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 13 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Seven new cases of dengue, two COVID patients
जिले में डेंगू और मौसमी बीमारियों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, डेंगू के सात नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही जिले में अब तक डेंगू के कुल 160 मामले सामने आ चुके हैं। नए मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और जांच प्रक्रिया को और तेज कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, एच1एन1 संक्रमण की जांच के लिए कुल 86 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 21 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा कोविड-19 के भी दो मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। घरों और आसपास पानी जमा न होने देने, मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने तथा बुखार या अन्य लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, एच1एन1 और कोविड के मामलों को देखते हुए भी लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed