फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather Updates: Rainfall and hailstorm today

Uttarakhand Weather: झमाझम बारिश और ओलावृष्टि से हुआ ठंड का एहसास, बागेश्वर में गिरी बिजली

Sun, 26 Apr 2020 07:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 26 Apr 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand weather Updates: Rainfall and hailstorm today
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड में आज सुबह से ही मौसम ने करवट बदली। राजधानी देहरादून, नैनीताल और मसूरी समेत प्रदेश भर में झमाझम बारिश ने लोगों को ठंड का एहसास करा दिया। वहीं, कई पहाड़ी इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई।  

विज्ञापन


पहाड़ों की रानी मसूरी में  भी तेज बारिश और ठंडी हवाओं के कारण तापमान में काफी गिरावट आई है। सरोवर नगरी नैनीताल में सुबह से ही झमाझम बारिश ने ठंड बढ़ा दी। वहीं, दूसरी ओर डीएसए मैदान में बारिश का पानी भरने से सब्जी व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। व्यापारियों का कहना था कि प्रशासन ने पानी न भरे इसके लिए कोई इंतजाम नहीं किए हैं। बारिश में हरी सब्जियां भी खराब हो गई हैं।
विज्ञापन


वहीं, शनिवार की देर रात बागेश्वर के देवलचौरा, बालीघाट में बिजली गिरने से विद्युत उपकरण फुंक गए। वहीं, लोगों के घरों में बिजली की लाइनें और उपकरण जल गए। बिजली की लाइन पर पेड़ गिरने से कपकोट के सरयू, कनलगढ़, रेवती, पिंडर घाटी के 215 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। वहीं, बारिश से गेहूं समेत अन्य फसलों को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, काशीपुर, जसपुर, रानीखेत, हलद्वानी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, रुड़की में भी सुबह से ही बारिश हो रही है। बारिश के कारण मैदानी इलाकों में भी ठंडी हवाएं चलने से लोगों को उमस से राहत मिली।

 

मलबा आने से तीन घंटे बाधित रहा ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे
बारिश से ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर भरपूर गदेरे के समीप चट्टान का भारी मलबा आने से करीब तीन घंटे तक यातायात ठप रहा। इस दौरान वहां निर्माण कार्य में लगे मजदूर बाल बाल बचे। मोटर मार्ग के निर्माण कार्य में लगे टीम लीडर जेके तिवारी ने बताया कि रविवार सुबह से क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है, जिससे पहाड़ से बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर गिर गया। इस दौरान मोटर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। बताया कि करीब तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद दोपहर दो बजे मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। जबकि मलबा हटाने का काम जारी है।

ग्रामीण के घर पर गिरी आकाशीय बिजली

भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम लव्वा निवासी एक ग्रामीण के घर पर आकाशीय बिजली गिर जाने से लाखों का नुकसान हो गया। इस दौरान परिवार के लोग बाल-बाल बचे। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।

भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम लव्वा निवासी बलबीर सिंह के मकान पर रविवार की सुबह बारिश के दौरान अचानक तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी। घर पर बिजली गिरने से घर में लगे बिजली के उपकरण पंखे, वायर, फ्रिज, टीवी, एलसीडी, सबमर्सिबल की मोटर, ट्यूब लाइट, बल्ब व घर के छज्जे की दीवार सहित अन्य सामान जल गया। इससे बलबीर का लगभग ढाई लाख रुपये का नुकसान हो गया। गनीमत रही कि बिजली गिरने के दौरान मकान स्वामी बच्चों सहित नीचे मकान में बैठे हुए थे। ऐसे में वह बाल-बाल बच गए। घटना की सूचना मिलने पर विधायक ममता राकेश व ग्रामप्रधान जिले सिंह सहित ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

इस दौरान विधायक ममता राकेश ने मामले की सूचना एसडीएम भगवानपुर को दी। इसके बाद एसडीएम के आदेश पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। विधायक ममता राकेश ने कहा कि आकाशीय बिजली गिरने से जो भी नुकसान हुआ है, उसका मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

मूसलाधार बारिश से गुड़ का उत्पादन ठप

रविवार को मूसलाधार बारिश से लक्सर क्षेत्र में गुड़ का उत्पादन भी ठप हो गया है। ईंधन भीगने की वजह से कोल्हू मालिकों के सामने दिक्कतें खड़ी हो गई है। रविवार सुबह आसमान पर काले बादल छाने के साथ ही तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से कोल्हू की भट्टी चलाने में इस्तेमाल की जाने वाली खोई गीली हो गई।

इस कारण क्षेत्र में संचालित हो रहे कोल्हू भी बंद हो गए। कोल्हू संचालकों का कहना है कि बारिश होने से उनके सामने कोल्हू का संचालन करने में दिक्कतें खड़ी हो गई है। अब मौसम साफ होने पर ही कोल्हू का संचालन शुरू हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed