फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather update: weather is clear some relief from bitter cold

उत्तराखंडः खिली धूप, कड़ाके की ठंड से मिली कुछ राहत, जोशीमठ-मलारी हाईवे खुला

Fri, 29 Nov 2019 01:28 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 29 Nov 2019 01:28 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather update: weather is clear some relief from bitter cold

उत्तराखंड में तीन दिन तक लगातार मौसम खराब रहने के बाद शुक्रवार को धूप खिल आई। जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली। आज सुबह से ही राजधानी देहरादून में मौसम साफ रहा। चटख धूप के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं पहाड़ी इलाकों में भी धूप खिली रही।

विज्ञापन


चमोली जिले में मौसम सामान्य हो गया है। यहां धूप खिली रही, लेकिन घाटियों में धुंध छाई रही। चोटियों में बर्फ बिछी होने के कारण यहां कड़ाके की ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। रुद्रप्रयाग जिले में मौसम सुहावना बना हुआ है। यहां धूप खिली है। केदारनाथ समेत ऊंचाई वाली पहाड़ियां बर्फ से लकदक हैं।  यमुनोत्री घाटी और नई टिहरी में मौसम खुला हुआ है। यहां धूप खिल रही।

विज्ञापन


चीन सीमा क्षेत्र नीती और माणा घाटी में भी जमकर बर्फबारी हुई, जिससे गुरुवार को जोशीमठ-मलारी हाईवे मलारी से आगे अवरुद्ध हो गया था। शुक्रवार को चटख धूप खिलने से हाईवे को दोपहर बाद सेना के भारी वाहनों के लिए खोल दिया गया है, जिससे सेना के जवानों ने राहत की सांस ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में कोहरे का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने अब मैदानी जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इससे ठंड में भी इजाफा होना लाजिमी है। गुरुवार को प्रदेशभर में घने बादल छाए रहे। जहां पर्वतीय क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई तो वहीं मसूरी सहित कई जगहों पर ओलावृष्टि से मौसम ठंडा हो गया।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आज कहीं बारिश की संभावना तो नहीं है, लेकिन मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। आज प्रदेशभर में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। बादल, बारिश और बर्फबारी के चलते अब मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है।
 

बेटुलीधार में बर्फ की चादर बिछ गई

 

गुरुवार की शाम ऊंची चोटियों के साथ ही मुनस्यारी के बेटुलीधार, क्षभुजानि, बलाती, खलियाटॉप, हंसलिंग, पंचाचूली, नाग्निधूरा, छिपलाकेदार में बर्फबारी हुई। बेटुलीधार में बर्फ की चादर बिछ गई है। जिस कारण निचले इलाकों में शीतलहर का प्रकोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed