फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather update: today will be sunny, night bitterly cold

उत्तराखंड मौसम: आज खिली रहेगी धूप, लेकिन ठंड नहीं होगी कम, थल-मुनस्यारी मार्ग 98 घंटे से बंद

Tue, 17 Dec 2019 11:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 17 Dec 2019 11:30 AM IST
सार

  • राजधानी समेत आसपास के इलाकों में साफ रहेगा आसमान

विज्ञापन
uttarakhand weather update: today will be sunny, night bitterly cold
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी दून समेत आसपास के इलाकों में आज गुनगुनी धूप खिली रहेगी। इससे दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। वहीं, रात के तापमान में कमी आएगी, जिससे ठंड बढ़ सकती है।

विज्ञापन

 
सोमवार को दून और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर अच्छी धूप खिली रही। राजधानी का अधिकतम तापमान 22 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। हालांकि रात को न्यूनतम तापमान करीब 15 डिग्री गिरकर 7.2 डिग्री के आसपास पहुंच गया। पूरे इलाके में सुबह और शाम के समय ठंड काफी अधिक हो रही है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने आज भी ज्यादातर इलाकों में गुनगुनी धूप खिले रहने का अनुमान जताया है। हालांकि रात को न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक पहुंच सकता है, जिससे ठंड बहुत अधिक बढ़ सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में सुबह के समय कोहरा छाया रह सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कुंड-ऊखीमठ-चोपता-गोपेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग बर्फबारी के कारण पिंगलापानी से आगे बंद पड़ा हुआ है। हरिद्वार में सुबह से घना कोहरा छाया रहा। सुबह 11 बजे के बाद भी धूप न निकलने से ठंड का कहर जारी है।

हर्षिल से गंगोत्री के बीच आवाजाही बनी है जोखिम भरी

बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी के बाद दो दिन से मौसम खुला होने पर अब जनपद में जनजीवन सामान्य होने लगा है। कुछेक गांवों को छोड़ सभी जगह विद्युत, पेयजल सुचारु कर ली हैं। वहीं अधिकांश सड़कें खोल दी हैं। हालांकि हर्षिल से गंगोत्री के बीच सड़क पर बर्फ और पाला जमा होने से आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है। 

सोमवार को चटक धूप के साथ जिले का मौसम खुशगवार हो गया। पर्यटक हिमाच्छादित स्थलों की ओर रुख करने लगे हैं। बीआरओ के जवानों ने भैरोंघाटी से गंगोत्री के बीच हाईवे पर जमा बर्फ हटाकर यातायात बहाल कर लिया। हालांकि हर्षिल से गंगोत्री के बीच सड़क पर बर्फ और पाले की परत बिछी होने के कारण वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी बनी हुई है।

आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि यमुनोत्री एवं गंगोत्री हाईवे समेत जिले की सभी सड़कों पर यातायात बहाल कर लिया गया है। भटवाड़ी प्रखंड के पिलंग, जौड़ाव एवं गंगोत्री तथा मोरी के लिवाड़ी, फिताड़ी, राला, कासला एवं तालुका को छोड़ जिले के शेष गांवों में विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई है। नौगांव प्रखंड के पिंडकी, मदेश, खरसाली एवं कुठार तथा मोरी के लिवाड़ी, ओसला, गंगाड़ एवं पवाणी गांव को छोड़ शेष गांवों में पेयजल व्यवस्था भी सुचारु कर ली गई है।

98 घंटे से बंद है थल- मुनस्यारी मार्ग

पिथौरागढ़ थल-मुनस्यारी सड़क 98 घंटे से बंद है। मार्ग बंद होने से पर्यटक परेशान हैं। यहां आने वाले पर्यटकों ने होटलों की बुकिंग रद्द कर दी है। क्षेत्र में भारी हिमपात के चलते थल-मुनस्यारी सड़क 98 घंटे से बंद है। लोनिवि ने बर्फ हटाने के लिए जेसीबी लगाई है, लेकिन कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है।

मुनस्यारी से स्नोकटर और रातापानी से कालामुनि के बीच जेसीबी लगाई गई है। कालामुनि, बेतुलीधार से बलांति बैंड के बीच सड़क बंद है। सड़क बंद होने से बड़ी संख्या में पर्यटकों ने होटलों की बुकिंग रद्द कर दी है। इससे होटल व्यवसायियों में भी निराशा है।

रसोई गैस की आपूर्ति बाधित होने से लोग लकड़ी जलाकर खाना बनाने को विवश हैं। जिला खाद्य अधिकारी एमएस रावत का कहना है कि मदकोट से गैस सिलिंडरों की आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है।

विद्युत विभाग ने तीन दिन बाद नगर में बिजली आपूर्ति तो सुचारु कर दी है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की करीब 10 हजार की आबादी अब भी अंधेरे में रात गुजार रही है। सरमोली, बर्नियागांव, दरकोट, सुरिंग, धापा, दुम्मर, हरकोट, चौना, पापड़ी, साईपोलू, बुई, पातो आदि गांवों में लोग बिजली नहीं होने से परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed