उत्तराखंड: बारिश से बढ़ रहा नदियों का जलस्तर, पर्यटन विभाग की अपील- नदी वाले स्थानों पर न जाएं
मौसम विज्ञान ने 28 से 30 जुलाई तक प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में तेज बारिश से पानी वाले पर्यटन स्थलों का जलस्तर बढ़ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग के एक सप्ताह के पूर्वानुमान को देखते हुए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) ने पर्यटकों से अपील की है कि नदी वाले स्थानों पर जाने से बचें। पर्यटकों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए नदी व अन्य पानी वाले पर्यटन स्थलों पर पुलिस बल को तैनात किया गया है।
उत्तराखंड: बदरीनाथ हाईवे पर टूटी चट्टान, बड़ेथी में ऑलवेदर रोड का 20 मीटर हिस्सा ढहा, तस्वीरें...
मौसम विज्ञान ने 28 से 30 जुलाई तक प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में तेज बारिश से पानी वाले पर्यटन स्थलों का जलस्तर बढ़ रहा है। लगातार हो रही बारिश से सहस्त्रधारा, गुच्चूपानी, मालदेवता समेत सभी पानी की जगह वाले पर्यटन स्थलों में जलस्तर बढ़ने से खतरा बना हुआ है। पर्यटकों से अपील की गई है कि इन स्थानों पर जाने से पहले सुरक्षा के तमाम इंतजाम कर पूरी जानकारी प्राप्त कर लें। अगले एक सप्ताह तक इन स्थानों पर जाने से बचें।
उत्तराखंड: पहाड़ों पर कई घंटों से लगातार बारिश, मसूरी का कैंपटी फॉल हुआ विकराल, तस्वीरें
मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक पहाड़ी जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। पर्यटकों को सुरक्षित वातावरण देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक नदी व पानी वाले पर्यटक स्थानों पर जाने से बचें।
- दिलीप जावलकर, पर्यटन सचिव
एनएच 707ए बंद होने से लगी वाहनों की कतार
करीब 13 घंटे लगातार हुई बारिश से कई जगह भूस्खलन हुआ। इससे एनएच 707ए समेत कई सड़कों पर पहाड़ों का मलबा और बोल्डर आने से यातायात ठप हो गया। लंढौर के लक्ष्मणपुरी के नीचे आईडीएच बिल्डिंग के एनएच 707ए करीब तीन घंटे तक बंद रहा।
किंग्रेग के पास भूस्खलन होने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगी रहीं। गलोगी धार की पहाड़ी से बोल्डर और मलबा आने से मसूरी-देहरादून मार्ग कई बार बंद रहा। वुडस्टॉक स्कूल और बार्लोगंज के निकट ओकग्रोव स्कूल के पास सड़क पर मलबा आने से झड़ीपानी मार्ग बाधित रहा।
एनएच के अधिशासी अभियंता ओपी सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही जेसीबी से मलबा हटवाकर यातायात खोला गया। उधर मसूरी-देहरादून मार्ग ऋषि आश्रम के पास सडक पर मलबा आने से दो घंटे से अधिक समय तक मुख्य सड़क बंद रही। जबरखेत के पास मलबा आने से लोग परेशान रहे। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पंकज अग्रवाल ने कहा कि जेसीबी भेजकर मार्ग खुलवा दिया गया है।