{"_id":"65239bee8fcc6054d2003906","slug":"uttarakhand-weather-update-today-temperature-down-and-cold-start-increasing-in-morning-and-evening-2023-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: मानसून की विदाई के बाद अब बदलने लगा मौसम, सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: मानसून की विदाई के बाद अब बदलने लगा मौसम, सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड
Mon, 09 Oct 2023 11:59 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:59 AM IST
सार
Uttarakhand Weather Update: मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी मौसम का पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिन तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड में मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में मानसून विदाई के आठ दिन हो गए हैं। पहाड़ी इलाकों में सुबह-शाम तापमान में गिरावट होने से ठंड का अहसास होने लगा है। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम सुहावना हो रहा है। हालांकि, दिन का अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से अधिक है।
विज्ञापन
सोमवार को राजधानी देहरादून समेत प्रदेशभर में दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई। हालांकि पहाड़ी इलाकों में बादलों की आंख मिचोली जारी है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी मौसम का पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिन तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
उत्तराखंड: 41 वाइब्रेंट विलेज को मिलकर रोशन करेंगे यूपीसीएल और उरेड़ा, गांवों की सैर कराएंगे टूरिस्ट गाइड
विज्ञापन
Trending Videos
हल्की बारिश होने के आसार
12 अक्तूबर तक मौसम शुष्क रहने से मैदानी इलाकों में दिन के समय गर्मी रहेगी। उधर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।
