फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Today Snowfall expected in next two days

Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक बढ़ी ठिठुरन, कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, 29 से फिर बर्फबारी के आसार

Fri, 27 Jan 2023 08:03 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Jan 2023 08:03 AM IST
सार

29 और 30 जनवरी को भारी बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Today Snowfall expected in next two days
उत्तराखंड में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक ठिठुरन और बढ़ गई है। वहीं, मैदानी इलाकों में कोहरा तो पहाड़ में पाला परेशानी बढ़ा रहा है। वहीं, 29 और 30 जनवरी को भारी बारिश के साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। बीते दिनों ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है।

विज्ञापन


वहीं, गुरुवार को राजधानी देहरादून भी रात के समय कोहरे के आगोश में नजर आई। वहीं, शुक्रवार सुबह होते ही कई शहरों में कोहरा छाया रहा। जिससे लोगों को वाहनों के आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


Republic Day 2023: केदारनाथ से लेकर चीन सीमा तक उत्तराखंड में ऐसे मना गणतंत्र दिवस का जश्न, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ बृहस्पतिवार और शुक्रवार को कम सक्रिय रहा। लेकिन आने वाले दो दिनों में प्रदेश में फिर से हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। जिससे ठंड में और इजाफा हो सकता है।

भारी बर्फ के बीच सीमा पर गश्त कर रहे जवान

व्यास घाटी में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है। इस कारण यहां का तापमान माइनस आठ डिग्री पहुंच गया है। उधर, लगातार हो रही बर्फबारी के कारण सुरक्षा एजेंसियों और ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके सीमा की सुरक्षा में लगे आईटीबीपी और एसएसबी जवान कालापानी, नाभीढांग सहित कई अन्य अग्रिम पोस्टों में लगातार गश्त कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed